रूस की आर्मी ने यूक्रेन में दागी 8 मिसाइलें

थित तौर पर धुआं देखा जा रहा है

रूस की आर्मी ने यूक्रेन में दागी 8 मिसाइलें

यूक्रेन के पश्चिमी शहर लवीव में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई। जानकारी के अनुसार शहर के बाहरी इलाके में विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जो पोलैंड की सीमा के करीब है।

कीव। यूक्रेन के पश्चिमी शहर लवीव में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई। जानकारी के अनुसार शहर के बाहरी इलाके में विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जो पोलैंड की सीमा के करीब है। तस्वीरों में यवोरिव सैन्य प्रशिक्षण मैदान की ओर से कथित तौर पर धुआं देखा जा रहा है। रूस देश के पश्चिम में हमलों को बढ़ा रहा है।

यह पश्चिमी देशों की ओर से यूक्रेन की सहायता के लिए सैन्य और मानवीय सहायता लेकर आने वाले शिपमेंट के खिलाफ किया गया हमला हो सकता है। लवीव क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन की रिपोर्टो के अनुसार लविव के मेयर एंड्री सदोवी द्वारा पुष्टि की गई कि रूस की आर्मी ने 8 मिसाइलें दागी है।

Post Comment

Comment List

Latest News