भाजपा नेता ध्रुवीकरण की कर रहे है राजनीति : गहलोत

सभी को साथ लेकर चलने की बात करे

भाजपा नेता ध्रुवीकरण की कर रहे है राजनीति : गहलोत

पांच राज्यों के परिणाम के बाद सीडब्ल्यूसी की बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में भाजपा पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि राजनीति में कई तरह की परिस्थिति बन जाती है।

जयपुर। पांच राज्यों के परिणाम के बाद सीडब्ल्यूसी की बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में भाजपा पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि राजनीति में कई तरह की परिस्थिति बन जाती है। चुनाव में हार-जीत होती रहती है। यह कोई जीत है क्या। अगर धर्म पर राजनीति करो, ध्रुवीकरण कर दो, उसके बाद में क्या बचता है। देश में हिंदुत्व, ध्रुवीकरण, यह कर के कुछ भी कर सकते हो, महानता उसके अंदर है कि धर्मनिरपेक्षता की बात करे। सभी को साथ लेकर चलने की बात करे।

भाजपा नेता ध्रुवीकरण कर के राजनीति कर रहे है। देश को बर्बाद कर रहे है। राहुल गांधी अकेले व्यक्ति है, जो नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर रहे है। नरेंद्र मोदी को भी राहुल गांधी को टार्गेट कर के ही अपना भाषण शुरू करना पड़ता है। गहलोत ने कहा कि चुनाव में देखा कि आवास, स्वास्थ्य और रोजगार की बातें होनी चाहिए थी, वह मुद्दे नहीं है। धर्म पर ध्रुवीकरण कर के राजनीति की गई। पंजाब में कांग्रेस में जो हुआ। उसे लोगों ने स्वीकार नहीं किया। कांग्रेस की नीतियों, उसके कार्यक्रमों और सिद्धांतों को अस्वीकार नहीं किया है। सीडब्ल्यूसी की बैठक में चुनाव के परिणामों पर चर्चा करेंगे। नए तीरके से कैसे काम करना है। कमी को दूर करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

इजरायल ने ईरान पर किया मिसाइल हमला, शहरों में उड़ानें निलंबित  इजरायल ने ईरान पर किया मिसाइल हमला, शहरों में उड़ानें निलंबित 
इजरायल ने कहा था कि उसके खिलाफ ईरानी हमले का वह जवाब देगा, जिसके बाद से ईरान हाई अलर्ट पर...
रामगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर में सरेआम बनी 2 किमी सड़क, अधिकारियों को होश तक नहीं
मणिपुर में फायरिंग के कारण मतदान बाधित, ईवीएम की नष्ट
सुरक्षा व्यवस्था : 5 राज्यों की सीमाओं पर बनाई 225 चैक पोस्ट
भाजपा के बूथ पर प्रत्याशी के बैनर तक नहीं, मोदी के नाम पर मांग रहे वोट 
ऑस्ट्रेलिया में अपराधियों के खिलाफ अभियान में 20 से अधिक किशोर गिरफ्तार 
वोटिंग पर दिखा गर्मी का असर, कम संख्या में पहुंच रहे है मतदाता