होटल में युवक की हत्या करने वाले नौ आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

लाठी और डंडों से ताबड़तोड़ किए थे वार

होटल में युवक की हत्या करने वाले नौ आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

वैशाली नगर पुलिस ने सोमवार को विवाद के दौरान एक युवक विशाल यादव (22) निवासी सोडाला की हत्या के आरोप में 12 घण्टे में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जयपुर। वैशाली नगर पुलिस ने सोमवार को विवाद के दौरान एक युवक विशाल यादव (22) निवासी सोडाला की हत्या के आरोप में 12 घण्टे में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विशाल फास्ट फूड की स्टॉल लगाता है।  पुलिस उपायुक्त पश्चिम ऋचा तोमर ने बताया कि 14 मार्च को परिवादी हिमांशु सैन निवासी खेजरोली सामोद हाल श्याम नगर ने रिपोर्ट दी कि 13 मार्च, 2022 को हिमांशु सैन व उसके दोस्त मोनू यादव, पुष्पेन्द्र, विशाल, कनक वर्धन व मानवेन्द्र अपनी स्कूटी व बाइक से वैशाली नगर में बाईपास स्थित एक होटल पहुंचे और रिसेप्शन पर होटल स्टाफ  के महेन्द्र व सुरेश मिले। इसके बाद सभी होेटल की तीसरी मंजिल में कमरा संख्या-204 में चले गए। होटल कर्मी सुरेश ने उन्हें कमरा दिखाया था। होटल कर्मी अशोक पानी की बोतल लेकर गया। समय साढ़े 12 बजे के बीच पुष्पेन्द्र व मोनू यादव होटल की गैलेरी में बातचीत कर रहे थे, होटलकर्मी अशोक ने उन्हें टोका तो कहासुनी हो गई। इतने में हिमांशु व उसके अन्य दोस्त भी आ गए।  होटलकमी अशोक ने भी अपने साथी कर्मचारियों सुरेश, महेन्द्र व अन्य को बुला लिया और उन्होंने हिमांशु व उसके दोस्तों के साथ मारपीट की। ये सभी दोस्त होटल से बाहर आकर अपनी बाइक व स्कूटी से जाने लगे तो महेन्द्र, सुरेश, अशोक व 5-6 अन्य होटल स्टाफ  के लोगों ने फ्राइपेन, डंडे, एल्यूमीनियम रॉड से इन पर वार कर दिया। छह दोस्तों में से विशाल सड़क पर गिर गया तो होटल कर्मचारी महेन्द्र ने फ्राइपेन से उसके सिर में चार-पांच बार वार किया और बीचबचाव करने आए अन्य दोस्तों पर भी डंडों से मारपीट की। गम्भीर घायल हालत में विशाल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इनको किया गिरफ्तार
आरोपी सुरेश दांतारामगढ़(सीकर), प्रहलाद कुमार बलाई थानागाजी(अलवर), लखन मानपुर(दौसा), मुकेश कुमार नांगल राजावतान(दौसा), लालचंद मानपुर(दौसा), महेन्द्र रावतसर(हनुमानगढ़), अनिल पापड़दा नांगल राजावतान(दौसा), अमन शिवपुरी मध्यप्रदेश हाल कर्मचारी होटल शुकुन पैलेस वैशाली नगर और अशोक निवासी मालाखेड़ा अलवर को गिरफ्तार किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित