आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है, परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है।

मेष : दिन सामान्य रहेगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है, परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है। खान पान पर नियंत्रण रखें। आय कम खर्च अधिक होने से मन बैचेन रहेगा।धार्मिक यात्रा का योग है।

वृष : स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। आय में वृद्धि होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। अधीनस्थों का व्यवहार व्यापार में लाभ दिलाने वाला होगा। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। उधार दी गई रकम प्राप्त होगी। कहीं से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

मिथुन : नया वाहन या भवन खरीदने का अवसर मिलेगा। प्रोपर्टी व्यवसाय करने वालों को आज कोई नया व बडा सौदा मिल सकता है। आय के साधन बढेंगे। ऋण लेने का सोच रहे हैं तो विचार त्याग दें, आपकी समस्याओं का समाधान होने का समय आ गया है। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क : दिन उत्तम है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। संतान को कोई बडा पद प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी से चल रहा तनाव अब समाप्त होगा। संतान प्राप्ति का भी योग है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।  व्यापार में लाभ होगा।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह : खर्च पर नियंत्रण रखें, नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। धर्म के प्रति आस्था बढेगी। धन संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। भूमि जमीन जायदाद संबंधी मामलों में भी सफलता मिलेगी।
कन्या : दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में स्थिरता रहेगी। आय व्यय का स्तर सम होने से बचत ना के बराबर। राजकीय मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, पुराना रोग उभर सकता है, चिकित्सकीय परामर्श लें। खानपान पर नियंत्रण रखें। लेनदेन में सावधानी बरतें।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : तनाव भरा दिन होने से मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।  कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड सकता है, सावधानी रखें। अधीनस्थ व्यापार में नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।व्यापार में विस्तार की संभावना है।

Read More आज का 'राशिफल'

वृश्चिक : स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में लाभ। संतान को अच्छा पद प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए श्रेष्ठ समय है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु परास्त होंगे।सोच समझ कर निवेश करे।

धनु : लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्याआें से निजात मिलेगा। आय में बढोत्तरी होगी, नए साधनों से भी आय प्राप्त होगी।धन की प्राप्ति होगी। घर में चल रहा तनाव का माहौल सुधरेगा। व्यापार में छोटी मोटी हानि हो सकती है। व्यवहारियों से संपर्क रखें।

मकर : अकारण ही मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात भविष्य की नई योजनाओं को बनाएगी।

कुंभ : पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों की ओर से कोई सुखद सूचना प्राप्त होगी। यात्राओं से लाभ होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बुजुर्गो के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मीन : दिन आलस्य भरा रहेगा। कार्य में मन नहीं लगेगा। व्यापार में आ रहा उतार चढाव स्थिरता की ओर बढेगा, अधीनस्थों को लेकर चिंता बनेगी। कार्यस्थल पर आपकी लापरवाही से अधिकारी वर्ग नाराज हो सकता है। आय की स्थिति सुदृढ होगी। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News