रामनाथ कोविंद ने झाझड़िया को पद्मभूषण से किया सम्मानित

पद्मश्री से सम्मानित किया

रामनाथ कोविंद ने झाझड़िया को पद्मभूषण से किया सम्मानित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजस्थान के देवेन्द्र झाझड़िया, राजीव महर्षि को पद्मभूषण से और अवनी लखेरा, चंद्रप्रकाश द्विवेदी और रामदयाल शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजस्थान के देवेन्द्र झाझड़िया, राजीव महर्षि को पद्मभूषण से और अवनी लखेरा, चंद्रप्रकाश द्विवेदी और रामदयाल शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया। इनके अलावा राष्ट्रपति ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले कुल 64 लोगों को पद्म पुरस्कार से अलंकृत किया। समारोह में दो हस्तियों को पद्मविभूषण, आठ को पद्मभूषण और 54 को पद्मश्री से अलंकृत किया गया। इस समारोह का दूसरा चरण 28 मार्च को आयोजित होगा।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य पद्म सम्मान समारोह में राज्य के पैरा- ऐथलिट, जैवलिन थ्रोअर देवेन्द्र झाझरिया और पूर्व नौकरशाह राजीव महर्षि को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। जयपुर की पैरा खिलाड़ी शूटर अवनी लखेरा और कला के क्षेत्र में फिल्म निर्माता एवं निर्देशक सिरोही निवासी चंद्रप्रकाश द्विवेदी और भरतपुर के संगीत और नौटंकी कला की नामचीन हस्ती राम दयाल शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग