आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

आपका आज का दिन रहेगा कैसा

मेष - दिन की शुरूआत स्फूर्ति के साथ होगी, किन्तु दिन बढने के साथ साथ आलस्य आप पर हावी रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति बनेगी। अधिकारी वर्ग के लिए सामान्य दिन। शत्रु परास्त होंगे।

वृष - कपडों का व्यापार करने वालों को विशेष लाभ। उद्यमी वर्ग को राजनेताओं से परेशानी का सामना करना पड सकता है। विदेश यात्रा को टालना श्रेयकर रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को विभिन्न योजनाओं को लेकर मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। आय से में बढोत्तरी होगी।

मिथुन - आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी समाप्त होगी। वात रोग संबंधी समस्या बन सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी धार्मिक यात्राओं का योग।

कर्क - दिन सामान्य व्यतीत होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है।  जीवनसाथी या संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। व्यापार व शेयर बाजार में लाभ। घर का में चल रहा तनाव का माहौल शांत होगा। अनुभव नए व्यापार में काम आएगा।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह - दिन सामान्य रहेगा। बहुत दिनों से रूके कार्य आज पूरे होंगे। रूका धन प्राप्त होगा। व्यापार, शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में उन्नति होगी। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। पुराने मित्रों से हुई मुलाकात नई योजनाओं को फलीभूत करेगी।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या - दिन अनुकूल है। मनवांचित सफलता प्राप्त होगी। मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास बढेगा, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने से मानसिक रूप से स्वयं को असहज महसूस करेगे। आय व उन्नति के कारण स्वयं शत्रु बनाएंगे।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला - आय बढेगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी से छोटी मोटी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। न्यायिक मामलों में सफलता मिलेगी। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याओं का समाधान होगा।

वृश्चिक - परिवार के साथ यात्रा न करें, दुर्घटना की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। छोटे भाई व मित्रों से विवाद संभव। माता व भाई के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राज्य पक्ष मजबूत है, राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे, अधीनस्थों से फायदा प्राप्त होगा।

धनु - स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। अप्रत्याशित धन लाभ से शत्रु परेशान रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुराना रूका पैसा प्राप्त होगा। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम है। राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ।

मकर - मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। नया व्यापार प्रारंभ करने की संभावना। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे।

कुंभ - पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। बुजूर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन - मित्रों से अनबन रहेगी। यात्राओं को टालें, दुर्घटना का योग है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है। धार्मिक यात्राओं का योग है। अधिक व्यय होने से मन विचलित रहेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News