आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। मौसमी बीमारियों के कारण थकान अनुभव करेंगे।खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में स्थिरता आएगी।

मेष : दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। मौसमी बीमारियों के कारण थकान अनुभव करेंगे।खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में स्थिरता आएगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना।

वृष : तनाव भरा दिन रहेगा। मानसिक रूप से थकान अनुभव होगी। परिवारिक संबंधों में द्वैषता  के कारण मन विचलित होगा। व्यापार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाने के कारण नुकसान उठाना पड सकता है। अधीनस्थों का व्यवहार बिगड सकता है।

मिथुन : राज्य पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है, संभलकर कदम उठाएं, अवश्य लाभ मिलेगा। आय के साधन बढेंगे।अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी।व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे।

कर्क : दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है।खानपान पर नियंत्रण रखें। माता से विवाद संभव है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यापार में हानि की संभावना है।यात्राओं को टालना श्रेयकर रहेगा।

Read More लाठी से पीट-पीटकर युवक की हत्या

सिंह : दिन उत्तम है।बहुत दिनों से रूके कार्य आज पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। शेयर बाजार से लाभ होगा, व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या : मानसिक अशांति वाला दिन होने से स्वयं को नियंत्रित रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट में तकलीफ होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में अधीनस्थों से धोखा मिल सकता है। भागीदार ही नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं को परास्त करेंगे। पिता का स्वास्थ्य ठीक होगा, संतान सुख उत्तम बनेगा। राज्य पक्ष से लाभ के अवसर मिलेंगे।नौकरी पेशा को भी नए अधिकार मिलने की संभावना है।  

वृश्चिक : दिन उत्तम है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। रूके हुए काम बनेंगे। भाग्य साथ देगा,व्यापार में बडा लाभ होने की संभावना है।नया व्यापार शुरू करने की सोच रहें हैं,तो दिन उत्तम है, बुजूर्गों के आशीर्वाद से व्यापार शुरू करें, लाभ मिलेगा।

धनु : दिन की शुरूआत से ही मानसिक रूप से स्वयं को संतुलित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा।  छोटी मोटी यात्राओं से व्यापार में लाभ अर्जित होगा। मन प्रसन्न होगा।

मकर : नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा, व्यापारिक यात्राओं का योग हैं। नया व्यापार प्रारंभ करने की संभावना।

कुंभ : पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। यात्रा से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी, राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा।

मीन : दिन मिलाजुला रहेगा। मित्रों से अनबन हो सकती है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन गुप्त शत्रु व अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है। आय से अधिक व्यय होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत