भीषण गर्मी में जिला अस्पताल के कूलर,पंखे बंद

वार्डों में लगे कूलर, पंखे,एसी हो रहे खराब, मरीज हो रहे परेशान

भीषण गर्मी में जिला अस्पताल के कूलर,पंखे बंद

गर्मी के मद्देनजर अस्पताल प्रबंधन ने वार्डो में लगे कूलर की साफ-सफाई व जरूरी सुधार भी कराया। लेकिन अब तक पानी भरकर कूलर चालू नहीं किया गया।

बारां। एक ओर भीषण गर्मी पड़ रही है तो दूसरी ओर जिला अस्पताल में कूलर पंखे बंद पड़े होने से मरीज परेशान हो रहे हैं। वार्ड में भर्ती मरीज और तिमारदारों का गर्मी के मारे हार बेहाल है। बारां जिला अस्पताल में एक ओर जहां मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है, दूसरी ओर भीषण गर्मी के बीच वार्डों के मरीज हलाकान हैं। वजह अस्पताल के महिला व पुरूष वार्ड में लगे कूलर अब तक चालू नहीं किए गए है और वार्डो में लगे पंखे भी खराब है। जबकि मौसम का हाल बेहाल कर देने वाला है। ऐसे में वार्डो में लगे कुछ ही पंखे के ही सहारे मरीज दिन-रात गुजार रहे हैं। गर्मी के मद्देनजर अस्पताल प्रबंधन ने वार्डो में लगे कूलर की साफ-सफाई व जरूरी सुधार भी कराया। लेकिन अब तक पानी भरकर कूलर चालू नहीं किया गया। कभी-कभी कूलर चालू भी किया जाता है तो बिन पानी के ऐसे में मरीजों को गर्म हवा मिलती है। मेल फिमेल वार्ड, मेल फिमेल सर्जिकल वार्ड, मेल फिमेल अस्थि वार्ड इमरजेंसी इन सभी चारो वार्ड मिलाकर प्रतिदिन लगभग 100 से 110 मरीज भर्ती रहते हैं। इनमें ज्यादातर मरीज कई दिनों तक रहते हैं। ऐसे मरीजों को कूलर नहीं लगे होने की वजह से गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।

जिला अस्पताल के वार्डो में 70 से 80 पंखों में से 30 से 40 पंखे चालू है। जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा कूलर खिड़कियों पर लगा दिए गए लेकिन वह भी गर्म हवा दे रहे हैं ,जिसके चलते मरीज कूलर को चालू नहीं कर रहे हैं। मरीजों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है।

मरीज के परिजन जगमोहन ने बताया कि वार्डो में भर्ती मरीजों को गर्मी की वजह से परेशानी हो रही है। पंखे से ज्यादा राहत नहीं मिल रही है। कूलर चालू करना चाहिए। घनश्याम ने बताया कि वार्ड के खिड़कियों में लगे कूलर के बिजली कनेक्शन है। चालू भी होता है लेकिन गर्म हवा आने की वजह से कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

ग्रामीण महिला गिरीसूता बाई ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन भीषण गर्मी के समय कूलर की बेहतर सुविधा उपलब्ध नहीं करा रहा है। लगता है मौसम बदलने का इंतजार है। ग्रामीण छीतरलाल ने बताया कि कूलर खराब पड़ा है। अस्पताल प्रबंधन को गर्मी से पहले ही वार्डो में ध्यान देना चाहिए था। जिससे यहां भर्ती मरीजों को गर्मी से राहत मिलती।

जल्द ही खराब हो रहे पंखे कूलर को सही करवाने के लिए ठेका दिया है। 2 दिन में बन्द पड़े हुए कूलर पंखे चालू हो जाएंगे।
-डॉ.राजेंद्र मीणा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी।

Post Comment

Comment List

Latest News