झाड़ली के जवान विक्रम यादव का जम्मू में गोली लगने से निधन
पैतृक गांव में आज अन्त्येष्टि
क्षेत्र के झाड़ली निवासी शिवदान यादव के पुत्र सेना जवान विक्रम यादव (20) का बारामूला में निधन हो गया।
श्रीमाधोपुर। क्षेत्र के झाड़ली निवासी शिवदान यादव के पुत्र सेना जवान विक्रम यादव (20) का बारामूला में निधन हो गया। जवान का शव गुरूवार देर रात को पैतृक गांव लाया गया, जहां पर विक्रम यादव की अंत्येष्टि होगी। विक्रम झाडली गांव में ही कक्षा 10 व 12 पढ़ने के बाद वर्ष 2020 में ही सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में कुमायू रेजिमेंट बारामूला में तैनात थे। परिजनों के मुताबिक विक्रम 1 जनवरी 2020 को एक महीने की छुट्टी पर आया था और 2 फरवरी को ड्यूटी पर गया था। विक्रम ने मरने के एक रात पहले ही वीडियो कॉल बातचीत की थी। बुधवार देर रात को विक्रम के निधन का समाचार सोशियल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंची। वहीं परिजनों को इसकी जानकारी गुरुवार दोपहर लगी। प्रशासन व पुलिस के पास आई सूचना के मुताबिक विक्रम का शव वायुमार्ग से दिल्ली आएगा, दिल्ली से सड़क मार्ग से पैतृक गांव झाड़ली लाया गया।
Comment List