महिलाओं ने शीतला माता का पूजन किया, घर-घर लगा ठंडे व्यंजनों का भोग

मारवाड़ के ऐतिहासिक शीतला माता मेला का शुभारंभ गुरुवार को हुआ

महिलाओं ने शीतला माता का पूजन किया, घर-घर लगा ठंडे व्यंजनों का भोग

मारवाड़ के ऐतिहासिक शीतला माता मेला का शुभारंभ गुरुवार को हो गया। तत्पश्चात शुक्रवार को सुबह से ही महिलाओं ने शीतला माता की ठंडे व्यंजनों से पूजा अर्चना की और उनकी भोग लगाया।

जोधपुर | मारवाड़ के ऐतिहासिक शीतला माता मेला का शुभारंभ गुरुवार को हो गया। तत्पश्चात शुक्रवार को सुबह से ही महिलाओं ने शीतला माता की ठंडे व्यंजनों से पूजा अर्चना की और उनकी भोग लगाया। मंदिर ट्रस्ट द्वारा मेले की सभी व्यवस्था पूर्ण और जिला प्रशासन नगर निगम संबंधित विभाग पूरी तरह से मुस्तैद मेले में। पुरानी मान्यता के अनुसार बच्चों के चर्म संबंधी जुड़े बीमारी मारवाड़ के शीतला माता का पूजन करने से निवारण होता है।ऐसी मान्यता है नवजात शिशु बच्चों को अचपड जैसी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने की मनौती से जुड़े शीतला पूजन के दौरान शुक्रवार को घरों में 1 दिन पूर्व बनाए गए झंडे व्यजनों का  भोग लगाया। वह महिला शीतल माता पूजन कर पारिवारिक सदस्य या आपसी व्यवहार मैं शीतलता एवं समृद्धि की कामना की। शुक्रवार को शीतला माता मंदिर में अलसुबह से ही महिलाओं द्वारा माताजी के ठंडे व्यंजनों का भोग लगाया।  जिसमें मारवाड़ की परंपरागत व्यंजन करवा, राब, पंचकुटी की सब्जी, मठरी, दही बड़े,कांजी वडे, मीठी नमकीन की पुरिया, शकरपारा आदि व्यंजनों बनाकर माता जी के भोग लगाएं ।यह परंपरा 250 सालों से चली आ रही है दिन में गेहरियो  की रहेगी धूम। यह मेला अमावस्य तक चलेगा। शीतल माता के दर्शनार्थ करने पहुंचते हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं दर्शन की मुकुल बंदोबस्त किए है मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल ने बताया कि मेले के दौरान मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें