जेईसीआरसी में 720 विद्यार्थी ढूंढ रहे है समस्याओं का समाधान

समाधान देने वाली टीम को पुरस्कार मिलेगा

जेईसीआरसी में 720 विद्यार्थी ढूंढ रहे है समस्याओं का समाधान

जेईसीआरसी में 120 टीमों के 720 विद्यार्थी समस्याओं का समाधान ढूंढ रहे है। ये समस्याएं भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की ओर से दी गई है।

जयपुर। जेईसीआरसी में 120 टीमों के 720 विद्यार्थी समस्याओं का समाधान ढूंढ रहे है। ये समस्याएं भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की ओर से दी गई है। इन समस्याओं का समाधान देने वाली टीम को पुरस्कार मिलेगा। इंडस्ट्री और तकनीकी एक्सपर्ट इन समस्याओं को रिव्यू करेंगे। जेईसीआरसी में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के प्रीलिम्स के कार्यक्रम में जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी और जेईसीआरसी फाउंडेशन के विद्यार्थी मिलकर विभिन्न समस्याओं पर काम कर रहे है और उनके समाधान ढूंढ रहे है। जेईसीआरसी के वाइस चेयरपर्सन अर्पित अग्रवाल ने बताया कि हमारी कोशिश है कि टेक्नोलॉजी की समझ रखने वाले ये विद्यार्थी तकनीक की मदद से व्यक्ति की समस्याओं का समाधान ढूंढे और राष्ट्र के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें। कार्यक्रम की फैकल्टी को-ऑर्डिनेटर डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के लिए भारत सरकार की ओर से जेईसीआरसी नोडल सेंटर रहा है। अब तक पांच बार लगातार ही स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का आयोजन जेईसीआरसी कर चुका है।

अंधे लोगों के लिए ऐप तैयार कर रहे है
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के इस प्रीलिम्स में विद्यार्थी अंधे लोगों के लिए ऐप तैयार कर रहे हैं। वे ऐसा ऐप बनाने में जुटे हुए हैं जिसे अंधे लोग भी आसानी से चला सकें। साथ ही, वहीं दूसरे विद्यार्थी कैंसर पीड़ितों के लिए क्राउड फडिंग से फंड जुटाने वाले ऐप पर काम कर रहे हैं।


Post Comment

Comment List

Latest News