राज्यसभा में रो पड़ीं रूपा गांगुली

पश्चिम बंगाल हिंसा से आहत

राज्यसभा में रो पड़ीं रूपा गांगुली

बोलीं-राज्य अब रहने लायक नहीं बचा

नई दिल्ली। राज्यसभा में पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद रूपा गांगुली राज्य में हुई हिंसा की घटनाओं पर आहत होकर सदन में रो पड़ीं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य अब रहने लायक नहीं बचा है। ऐसे में वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। जिसका तृणमूण कांग्रेस सांसदों ने भारी विरोध किया। जिससे शून्यकाल में सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।


असल में, रूपा गांगुली ने शुक्रवार को शून्यकाल में राज्य के बीरभूम जिले की घटना का जिक्र किया था। जहां आठ लोगों को जिंदा जलाकर मार डाला गया। गांगुली ने आरोप लगाया कि बंगाल में सामूहिक हत्याएं हो रही हैं। लोग वहां से भाग रहे हैं। वह बोल नहीं सकते। सरकार हत्यारों को बचा रही है। गांगुली ने कहा कि देश में ऐसा कोई दूसरा राज्य नहीं है जहां सरकार चुनाव जीतने के बाद लोगों को मारती है। हम मनुष्य हैं। हम पत्थर दिल की राजनीति नहीं करते। बोलते-बोलते गांगुली भावुक हो गर्इं और रोने लगीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी