मुख्यमंत्री के हाथों जोधपुर में विकास कार्यों का अवलोकन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जोधपुर शहर का तूफानी दौरा कर विकास कार्यों का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री के हाथों जोधपुर में विकास कार्यों का अवलोकन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जोधपुर शहर का तूफानी दौरा कर विकास कार्यों का अवलोकन किया।

जोधपुर |  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जोधपुर शहर का तूफानी दौरा कर विकास कार्यों का अवलोकन किया। बीएसएफ के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री वहीं से सुरपुरा बांध का अवलोकन किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विस्तार से प्रोजेक्ट की जानकारी दी। शहर के बाहर स्थित इस बांध को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पावटा पर निर्माणाधीन केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने टाउन हॉल जाकर वहां चल रहे विस्तार कार्य को भी देखा।मुख्यमंत्री इसके बाद नागौर गेट इलाके में नया तालाब भी गए और वहां चल रहे विकास कार्य का निरीक्षण किया अंत में मुख्यमंत्री गहलोत ने महिला पॉलिटेक्निक परिसर में बन रहे कन्वेंशन एंड कल्चरल सेंटर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया अधिकारियों ने नक्शे के जरिए उनको पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी दी। रास्ते में कई जगह लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनको बड़ी-बड़ी फूल मालाएं पहनाई। लोगों ने जन कल्याणकारी बजट के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। रोडवेज बस स्टैंड स्थल पर बड़ी संख्या में कर्मचारी मुख्यमंत्री का कट आउट के लिए हुए जमा थे। इन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का ओल्ड पेंशन स्कीम फिर से लागू करने के लिए आभार जताया।

गहलोत ने जोधपुर में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का किया अवलोकन
गहलोत ने बजट घोषणा 2020-21 में 2580 लाख की लागत से जोधपुर में स्वीकृत जिला चिकित्सालय पावटा के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। यह कार्य दिसंबर 2022 तक पूर्ण होगा, इससे जिले व आसपास के क्षेत्रों की चिकित्सकीय व्यवस्था को सु²ढ़ता प्राप्त होगी तथा आमजन लाभान्वित होंगे। उन्होंने नागोरी गेट स्थित नया तालाब (जोधपुर) के पुनरुद्धार कार्य का अवलोकन किया। बजट घोषणा 2019-20 के अंतर्गत जेडीए द्वारा करवाए जा रहे इस विकास कार्य के तहत इसमें आमजन के लिए वाङ्क्षकग ट्रेक, पार्क, फाउंटेन तथा ओपन जिम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कुल 690 लाख के इस प्रोजेक्ट के जून 2022 तक पूर्ण होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज कैंपस में 60 करोड़ की राशि से बन रहे अंतरराष्ट्रीय कल्चरल एवं कन्वेंशन सेंटर के कार्य का अवलोकन किया।  उन्होंने जोधपुर में 38 करोड़ की राशि से बन रहे आधुनिक बस स्टेंड के विकास कार्य का जायजा लिया। बजट 2019-20 में स्वीकृत राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से परिपूर्ण इस बस स्टेंड के कार्य पर अब तक 315.24 लाख की राशि व्यय हो चुकी है।जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कार्य की प्रगति की जानकारी दी।  गहलोत ने जोधपुर के सुरपुरा बांध क्षेत्र के पास जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा रि-क्रियेशन पार्क विकसित करने के कार्य का अवलोकन किया और शेष कार्यों को बेहतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। यह कार्य पूर्ण होने पर जोधपुरवासियों एवं पर्यटकों के लिए एक नया पर्यटन स्थल बनेगा।

गहलोत के स्वागत के लिए जोधपुर में उमड़ा जनसैलाब
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वागत के लिए जोधपुर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गहलोत के जोधपुर पहुंचने पर शुक्रवार रात सर्किट हाउस में जोधपुरवासी उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़े।   मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में आमजन की समस्याओं को भी सुना तथा ज्ञापन लिए। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पुरानी पेंशन स्कीम शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उनके निर्णय को ऐतिहासिक बताया।

जनसुनवाई के दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी, राज्य पशु संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, जोधपुर शहर विधायक मनीषा पवार, लोहावट विधायक  किशनाराम विश्नोई, महापौर कुंती परिहार देवड़ा, रीको निदेशक  सुनील परिहार, राज्य मेला प्राधिकरण अध्यक्ष रमेश बोराणा, समाजसेवी जसवन्त सिंह कछवाहा, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, डिस्काम एमडी प्रमोद टाक सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।

Post Comment

Comment List

Latest News