फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की गोली लगने से मौत
गोली लगने के बाद मैनेजर को अस्पताल ले जाया गया था
मध्यप्रदेश के भिंड देहात थाना क्षेत्र के दबोहा मोड़ पर एक निजी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर मनीष कटारे की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई।
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड देहात थाना क्षेत्र के दबोहा मोड़ पर एक निजी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर मनीष कटारे की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार गोली लगने के बाद मैनेजर को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मैनेजर को गोली कैसे लगी।
नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) आनंद राय ने बताया कि स्थानीय निवासी मनीष कटारे 30 वर्ष बजाज फाइनेंस कंपनी में बतौर मैनेजर काम कर रहे थे। मनीष कहीं जा रहे थे, तभी अचानक फायरिंग में गोली लग गई। पुलिस यह पता लगा रही है कि मनीष कटारे की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
23 Apr 2024 20:12:29
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
Comment List