31 से महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का थाली बजाओ अभियान

कांग्रेस जनता के बीच थाली बजाएगी

31 से महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का थाली बजाओ अभियान

भाजपा के बाद अब कांग्रेस जनता के बीच थाली बजाएगी। कांग्रेस पार्टी 31 मार्च से देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ थाली बजाओ अभियान चलाएगी।

जयपुर। भाजपा के बाद अब कांग्रेस जनता के बीच थाली बजाएगी। कांग्रेस पार्टी 31 मार्च से देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ थाली बजाओ अभियान चलाएगी। आयोजन तीन चरणों में 31 मार्च से सात अप्रैल तक चलेगा। कोरोना के खिलाफ देश को एकजुट करने के लिए जिस थाली बजाओ अभियान का सहारा पीएम नरेन्द्र मोदी ने लिया था। अब उसी थाली बजाओ अभियान का उपयोग कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार के खिलाफ महंगाई के मुद्दे पर करेगी। आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सभी राज्यों में 31 मार्च से सात अप्रैल तक महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च अभियान होगा। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने सभी जिला और ब्लॉक लेवल पर अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

पहले बजेगी थाली
31 मार्च सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता थाली, घंटिया, ढोल बजाकर महंगाई के खिलाफ लोगों का ध्यान खींचेंगे। दो अप्रैल से चार अप्रैल तक जिला स्तर पर महंगाई मुक्त भारत धरना और मार्च होंगे। सात अप्रैल को प्रदेश स्तरीय महंगाई मुक्त भारत धरना-मार्च का आयोजन जयपुर में होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी