महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने फूंका मोदी का पुतला

कांग्रेस का विरोध सप्ताह शुरू हुआ

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने फूंका मोदी का पुतला

पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का विरोध सप्ताह शुरू हुआ। महंगाई के खिलाफ ब्लॉक, जिला और प्रदेश के कांग्रेस के अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें महंगाई का विरोध किया जाएगा।

जयपुर। पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का विरोध सप्ताह शुरू हुआ। महंगाई के खिलाफ ब्लॉक, जिला और प्रदेश के कांग्रेस के अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें महंगाई का विरोध किया जाएगा। प्रदेश के सभी 400 ब्लॉक में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। कांग्रेस सेवा दल ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे पहले कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों की पार्टी मुख्यालय पर बैठक हुई। बैठक के बाद प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद सभी कांग्रेस सेवा दल पदाधिकारी पार्टी मुख्यालय पर एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री निवास पहुंच कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ऐतिहासिक बजट के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से दोपहर 12 बजे महंगाई का विरोध करते हुए रैली के रूप में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से रवाना हुए और गवर्नमेंट हॉस्टल तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महंगाई का पुतला फूंका। गवर्नमेंट हॉस्टल पर तकरीबन 15 मिनट तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवा दल की महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने कहा कि कोरोना के चलते लोग पहले ही रोजगार से परेशान है। केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ा रही है, जिससे व्यक्ति परेशान हो गया है। बढ़ती महंगाई के कारण मध्यमवर्गीय परिवारों के सड़क पर आने की स्थिति आ गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत का डीएनए है और केंद्र की मोदी सरकार को हटा नहीं देते, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित