आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मानसिक परेशानी रहेगी। समझदारी से निर्णय लें। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवारजन के सहयोग से समस्याओं का निवारण कर लेंगे।

मेष : चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मानसिक परेशानी रहेगी। समझदारी से निर्णय लें। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवारजन के सहयोग से समस्याओं का निवारण कर लेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।  

वृष : सामाजिक कार्य में व्यस्तता बढेगी। थकान अनुभव करेंगे, स्वास्थ्य नरम रहेगा, लेकिन किया गया कार्य भविष्य के रास्ते खोलेगा। नए प्रोजेक्ट मिलेंगे, जो उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे। व्यापार में उन्नति का योग है। नए व्यापार में निवेश लाभ देगा।

मिथुन : जीवनसाथी के साथ विवाद संभव हैै। अपनी वाणी व क्रोध को नियंत्रित रखें अन्यथा घर में क्लेश की संभावना है। व्यवसाय ठीक रहेगा। परोपकार व मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी।

कर्क : कार्यस्थल पर परेशानी और अधिकारी वर्ग की नाराजगी झेलनी पडेगी। मध्यान पश्चात समय अनुकूल होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यवहार में मधुरता लाएं। संयम बनाए रखें। कोई निर्णय ना लें। पारिवारिक चिंता बनेगी।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह : दिन सामान्य है। परेशानी समाप्त होंगी। नये मित्रों का साथ मिलेगा, नऐ रिश्ते बनेंगे। विवाद सुलझेंगे। उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। व्यक्तिगत जीवन में चल रही समस्या का समाधान होगा। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

Read More सप्ताहिक राशिफल 

कन्या : स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब है, पैरों में सूजन, कमजोरी या चोट की संभावना है। संभल कर रहें। परिजनों कासहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रही समस्या का समाधान होगा। परिस्थितियों अनुसार स्वयं के क्रोध पर नियंत्रण रखें।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : जीवन में लंबे समय से व्याप्त नीरसता समाप्त होगी। दिन शांति से व्यतीत होगा। काफी समय से जो शंका थी उसका निवारण होगा। योजनाएं सफल होंगी। नई योजनाएं बनाएंगे। भागदौड के कारण स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पडेंगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक : दिन सामान्य, बच्चों की ओर से परेशानी आ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। मध्यान पश्चात मन अनचाहे डर से अशांत रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। रूके कार्य बनेंगे। आत्म विश्वास व आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।लेनदेन में सावधानी रखें।

धनु : दिन सावधानी से व्यतीत करें। वाहन सावधानी से चलाएं। अस्थि रोग की संभावना है। स्थाई संपत्ति में बढोतरी होगी। भेंट व उपहार प्राप्त हो सकते हैं। मिलनसार प्रवृति से जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। परोपकार से मानसिक सुख मिलेगा।

मकर : लंबे समय से खराब चल रहे रिश्तों में सुधार होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। वाहन चलाने में सावधानी रखें चोट का भय है। आर्थिक रूप से दिन अस्त व्यस्त रहेगा। धन के जुगाड में दिन व्यतीत होगा। पुराना रूका धन प्राप्त होगा।

कुंभ :दिन आश्चर्य से भरा रहेगा। अचानक से लाभ तो अचानक से हानि या दुख होने की संभावना है। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से सावधान रहें। शत्रु परेशान कर सकता है। बाजार में छवि खराब हो सकती है। धर्म के कार्य में रूचि से मनोबल बढेगा। 

मीन : राजनीति क्षेत्र के लोगों को लाभ प्राप्त होगा। मान सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति की संभावना है। संपत्ति के सुधार व रखरखाव में खर्च होगा। मित्रों व रिश्तेदारों का आवागमन होने से मन प्रसन्न होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

आमजन को किया लिवर रोगों के प्रति जागरूक आमजन को किया लिवर रोगों के प्रति जागरूक
इस दौरान 50 से अधिक लोगों व नर्सिंग कर्मियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लिवर से जुड़ी बीमारियों से...
कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव