नि:शुल्क जांच में पिछड़ा कोटा, 31वें पायदान पर पहुंचा
जांच में आ रही आंच: पहली बार जारी की गई रैंकिंग, 32 हजार मरीजों की हो सकी जांच, झालावाड़ की कोटा से खराब स्थिति, जालौर प्रदेश में रहा अव्वल
कोटा जिले में राज्य सरकार की मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच आसानी से नहीं हो रही है। यही वजह है कि पहली बार जारी की गई रैंकिंग में कोटा को 31वां स्थान मिला है। कोटा में कुल 78 स्वास्थ्य केंद्र हैं।
कोटा। कोटा जिले में राज्य सरकार की मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच आसानी से नहीं हो रही है। यही वजह है कि पहली बार जारी की गई रैंकिंग में कोटा को 31वां स्थान मिला है। कोटा में कुल 78 स्वास्थ्य केंद्र हैं। जिसमें 16 सीएचसी और 62 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर 3 लाख 56 हजार 779 मरीज ओपीडी और आइपीडी में आए थे, लेकिन इनमें से महज 32 हजार 519 मरीजों की जांच हो सकी है। यानि,9.11 फीसदी लोग ही लाभांवित हो सके है। हालांकि, कोटा शहर की स्थिति तो फिर भी अच्छी रही है। लेकिन, ग्रामीण क्षेत्रों में सही तरह से लोगों की जांच नहीं हुई है। अधिकांश मरीजों को या तो शहर में भेज दिया गया है। या फिर बिना जांच से लौटा दिया गया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच में पीछे नहीं है। अधिकांश जगहों पर नेटवर्क नहीं आते है। इसकी फीडिंग नहीं हो सकती है। जिसके चलते रैंकिंग खराब रही है। इसमें सुधार करने के प्रयास रहेंगे। इसके लिए सभी चिकित्सा प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए है। जल्दी अच्छी रिपोर्ट आएगी।
पूर्व सीएम का गृह जिला भी पिछड़ा
चिकित्सा विभाग द्वारा जारी की गई रैंकिंग में सर्वाधिक पिछड़ा जिला पूर्व सीएम का रहा है। यहां 2 लाख 27 हजार 334 मरीज ओपीडी और आइपीडी में पहुंचे थे, लेकिन 18 हजार 692 की जांच हो सकी है। यहां 7.26 फीसदी लोगों की जांच रही है। सर्वाधिक पर जालौर रहा । वहां पर 44 हजार 795 मरीज पहुंचे थे, जिसके मुकाबले 24 हजार 207 ने करवाई है। यानिकि, आधे से अधिक लोगों की जांच हुई है। पूरे प्रदेश में 83 लाख 35 हजार 44 मरीज पहुंचे थे। इनमें से 15 लाख एक हजार 529 की जांच हुई। जांच रिकॉर्ड 18.1 फीसदी रहा है।
कहां की क्या स्थिति | ||||
जिला | मरीज | जांचें | प्रतिशत | रैंक |
जालौर | 44795 | 24207 | 54.04 | 1 |
जैसलमेर | 48925 | 20533 | 41.97 | 2 |
दौसा | 135975 | 46960 | 34.54 | 3 |
चित्तौड़गढ़ | 156102 | 53483 | 34.26 | |
हनुमानगढ़ | 175830 | 59322 | 33.74 | |
प्रतापगढ़ | 76137 | 22685 | 29.79 | |
राजसमंद | 130535 | 36198 | 27.73 | |
डूंगरपुर | 77766 | 21536 | 27.69 | |
बाड़मेर | 194707 | 53882 | 27.67 Read More सड़क हादसे में दो युवकों की मौत | |
सिरोही | 108012 | 26522 | 24.55 | 10 |
धौलपुर | 124796 | 28945 | 23.19 | 11 |
सीकर | 367384 | 80616 | 21.94 | 12 |
बूंदी | 145150 | 31382 | 21.62 | 13 |
बांसवाड़ा | 144407 | 30525 | 21.14 | 14 |
अलवर | 457580 | 94316 | 20.61 | 15 |
बारां | 180996 | 36049 | 19.92 | |
करौली | 185141 | 35765 | 19.32 | |
टोंक | 207336 | 39198 | 18.91 | |
अजमेर | 407525 | 76308 | 18.72 | |
स. माधोपुर | 174831 | 32194 | 18.41 | |
झुंझुनूं | 351303 | 62990 | 17.93 | |
गंगानगर | 247180 | 44159 | 17.87 | |
पाली | 233656 | 41571 | 17.79 | |
भीलवाड़ा | 277474 | 48686 | 17.55 | |
नागौर | 369222 | 61334 | 16.61 | |
भरतपुर | 262927 | 43472 | 16.53 | |
चूरू | 327797 | 49388 | 15.07 | |
जयपुर | 1014379 | 129645 | 12.78 | |
उदयपुर | 391673 | 48673 | 12.43 | |
जोधपुर | 313110 | 36288 | 11.59 | |
कोटा | 356779 | 32519 | 9.11 | 31 |
बीकानेर | 388280 | 33486 | 8.62 | 32 |
झालावाड़ | 257334 | 18692 | 7.26 | 33 |
कुल | 83350441 | 501529 | 18.01 |
इसमें दिक्कत फीडिंग को लेकर हुई है। जांच तो पर्याप्त हुई है, लेकिन सभी की फीडिंग नहीं हो सकी थी।
- डॉ बीएस तंवर, सीएमएचओ, कोटा
Comment List