किराएदार महिला ने भी लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप: सीएम को दी थी शिकायत

परिवाद पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

किराएदार महिला ने भी लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप: सीएम को दी थी शिकायत

किराए पर रहने वाली महिला के खिलाफ परिवार की धमकी, शादी का दबाव बनाकर रूपए ऐंठने का मामला दर्ज करवाया था। अब इसी महिला की शिकायत पर मिले परिवाद पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

जोधपुर। जिला पूर्व में एक पुलिस स्टेशन में दो दिन पहले मकान मालिक ने अपने किराए पर रहने वाली महिला के खिलाफ परिवार की धमकी, शादी का दबाव बनाकर रूपए ऐंठने का मामला दर्ज करवाया था। अब इसी महिला की शिकायत पर मिले परिवाद पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पीडि़ता ने गत दिनों मुख्यमंत्री के आने पर उन्हें शिकायत दी थी। जिस पर परिवाद मिलने के बाद अब थाने में केस दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुटी है।


बता दें कि एक व्यक्ति ने जिला पूर्व के एक थाने में अपनी एक किराएदार महिला पर रूपए ऐंठने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसके एक घर पर किराए पर रहने वाली महिला ने वर्ष 2020 में जनवरी से मार्च के बीच में उसे चाय पीने बुलाया था। चाय ने नशा डालकर बेहोश कर दिया और फिर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो से ब्लैकमेल करते हुए 1.50 लाख रूपए ऐंठ लिए था। बाद में साथ रखने और शादी का दबाव बनाने लगी थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।


अब पुलिस ने बताया कि इसी महिला की तरफ से गत दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जोधपुर प्रवास पर अपने मकान मालिक और अन्य लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। मुख्यमंत्री ने उस परिवाद को पुलिस को सौंप दिया था। अब इस परिवाद पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले में गहन अनुसंधान कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News