पथराव और आगजनी के बाद करौली में कर्फ्यू

48 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया

पथराव और आगजनी के बाद करौली में कर्फ्यू

करौली में दो गुटों के बीच पथराव और आगजनी के बाद पूरे शहर में 48 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया। उपद्रवियों ने आधा दर्जन दुकानों और दो बाइकों में आग लगा दी।

जयपुर। करौली में दो गुटों के बीच पथराव और आगजनी के बाद पूरे शहर में 48 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया। उपद्रवियों ने आधा दर्जन दुकानों और दो बाइकों में आग लगा दी। पथराव में तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। करौली और उसके आसपास के क्षेत्र में तनाव बना हुआ था और तकरीबन तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया गया था, अन्य की तलाश जारी है।

राजधानी जयपुर और आसपास के जिलों से पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर हालात पर निगरानी रखे हुए हैं। जिला प्रशासन ने हालात तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में बताया है। हालात को देखते हुए करौली में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर से हालात की जानकारी ली और आमजन को शांति बनाए रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घायलों की कुशलक्षेम पूछी।

यूं बिगड़ा माहौल
यहां पहुंची खबरों के अनुसार करौली शहर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन हिंदू संगठनों की ओर से रैली निकाली जा रही थी। रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जैसे ही हटवाड़ा बाजार पहुंची, तो कुछ बदमाशों ने उस पर पथराव कर दिया। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पथराव से कुछ लोगों को चोट भी लगी है। पथराव के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने छह से ज्यादा दुकानों के साथ दो बाइकों में आग लगा दी। तनाव को देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

600 पुलिसकर्मी तैनात
पुलिस मुख्यालय ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करौली में अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है। अतिरिक्त महानिदेशक (कानून व्यवस्था) हवासिंह घुमरिया ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही एडीजी संजीव नार्जरी, आईजी भरत मीणा, डीआईजी राहुल प्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा समेत 600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। मौके पर आईजी भरतपुर प्रसन्न कुमार खमेसरा भी पहुंच गए हैं।
करौली में हादसे को लेकर डीजी पुलिस से बात कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली है। पुलिस को हर उपद्रवी से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। मैं आमजन से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं कानून व्यवस्था में सहयोग करें।
- अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री

Read More 25 लोकसभा सीट : अब तक इन सीटों पर आमने-सामने हुए भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवार

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सात प्रत्याशियों...
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी
अनदेखी के चलते लगभग 3 करोड़ के राजस्व की हानि
शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए गोविंदा, उत्तर पश्चिम मुंबई से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव
Stock Market : वित्त वर्ष के अंतिम दिन बाजार गुलजार
फिजिक्सवाला कोचिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी