आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

ऑफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा आपकी छवि व समय खराब हो सकता है। नए रोजगार या व्यापार की ओर ध्यान दें। पडौस या मित्र पर अतिविश्वास नुकसानदायक होगा।

मेष : ऑफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा आपकी छवि व समय खराब हो सकता है। नए रोजगार या व्यापार की ओर ध्यान दें। पडौस या मित्र पर अतिविश्वास नुकसानदायक होगा। आय से अधिक व्यय से मन व्यथित रहेगा। मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे।

वृष : पड़ोस से मधुर संबंध बनेंगे। माता पिता का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक छवि के कारण आपकी प्रशंसा होंगी। समय अनुकूल है। व्यापार में लाभ के मिलेंगा। कार्य क्षेत्र में नए अधिकार होंगे साथ ही नई चुनौतियों का भी सामना कराना पडेंगा। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : थकान भरा दिन रहेगा। मानसिक व शारीरिक थकान के कारण चिडचिडापन रहेगा जो परिवार में तनाव उत्पन्न करेगा। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने परिणामों से असंतुष्ट हो सकते हैं। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

कर्क : रोजगार में परेशानी आ सकती है। बनते कार्य बिगडेंगे। मित्रों का सहयोग नहीं मिलेगा। पत्नी से कहासूनी हो सकती है। धैर्य के साथ समय व्यतीत करें समस्याओं का समाधान होगा। परिवार की भावनाओं का सम्मान करें, उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह : तकनीकी व प्रबंधन के विद्यार्थियों के लिए समय श्रेष्ठ है। मंगलदायी दिन है, गत दिनों से चल रही समस्याओं का समाधान होगा। रूके हुए धन की आज पूर्ति की संभावना है। किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात भविष्य में लाभ दिलाएगी।राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या : रिश्तों में सुधार होगा। पार्टनर के साथ सामंजस्य बनेगा। रूके कार्य पूर्ण होंगें। जो व्यक्ति रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता प्राप्त होगी।व्यवसायिक अडचन अनुभव के आधार पर दूर कर लेंगे। पडोसियों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।भाई बहिन से प्रेम बढेगा।

Read More लाठी से पीट-पीटकर युवक की हत्या

तुला : पारिवारिक अनबन से मन व्यथित रहेगा। धैर्य बनाए रखें। मध्यान पश्चात समय पक्ष का होगा। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है, सावधानी रखें। शत्रु परेशान करने प्रयास करेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी।गुप्त शत्रु परास्त होंगे।

वृश्चिक : प्रेम संबंधों में तकरार संभव है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खान पान पर नियंत्रण रखें। भाई व मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से अशांति रहेगी।

धनु : मधुमेह रोगी हैं तो सावधानी आवश्यक हैै। समय पक्ष का हो रहा है। पारिवारिक कलह से मुक्ति मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। विवादों का अंत होगा। मानसिक शांति रहेगी। संबंधों में मधुरता आएगी। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। सावधान रहे व क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मकर : मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। गत दिनों में जो कार्य आप करना चाह रहे थे, आज उन्हें पूरा करने का योग बन सकता है। पुराना रूका पैसा प्राप्त होगा।

कुंभ : स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बीमारी से निजात मिलेगी। नया कार्य करने से मन प्रसन्न रहेगा, आपकी कार्यशैली से लोग आकर्षित होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है।

मीन : मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा। आय के स्त्रोत बनेंगे।अचानक धन प्राप्त होगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। शिक्षा के संबंध में विदेश जाने के योग। बुजूर्ग की सहायता से व्यापार में वृद्धि। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग