आईपीएल 2022: सीएसके पहली लगातार तीन मैच हारी, जडेजा भी फेल हुए, पंजाब की बड़ी जीत, चेन्नई ने बनाई हार की हैट्रिक

क्या सुपर जायंट्स के खिलाफ हो पाएगा सनराइजर्स का सूर्योदय

आईपीएल 2022: सीएसके पहली लगातार तीन मैच हारी, जडेजा भी फेल हुए, पंजाब की बड़ी जीत, चेन्नई ने बनाई हार की हैट्रिक

पंजाब किंग्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को रविवार को 54 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की जबकि चेन्नई को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई। पंजाब किंग्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को रविवार को 54 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की जबकि चेन्नई को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल इतिहास में चेन्नई की इससे ज्यादा खराब शुरुआत पहले कभी नहीं हुई।  पंजाब किंग्स ने 20 ओवरों में आठ विकेट पर 180 रन बनाये और चेन्नई को 18 ओवर में 126 रन पर ढेर कर दिया। पंजाब की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है।  पंजाब की जीत के हीरो रहे लियाम लिविंग्स्टन, जिन्होंने मात्र 32 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के लगाए । लिविंग्स्टन ने गेंदबाजी में भी अपने हाथ दिखाते हुए 25 रन पर दो विकेट झटके।   टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम शुरुआत में दो विकेट जल्द गंवाने के बाद शिखर धवन 33, लियाम लिविंग्स्टन 60 और  जितेश शर्मा 26 की बेहतरीन पारियों से वापसी की और टीम 200 के स्कोर की तरफ बढ़ रही थी लेकिन चेन्नई ने अंतिम पांच ओवरों में मात्र 35 रन दिए और पंजाब को 180 रन पर रोक दिया। लेकिन फिर लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाए।

         
स्कोर बोर्ड:

पंजाब किंग्स :            
रन गेंद 4 6
मयंक को. उथप्पा बो. चौधरी   4 2 1 0
धवन को. जडेजा बो. ब्रावो    33 24 4 1
राजपक्सा रनआउट    9 5 0 1

लिविंग्स्टन को. रायुडू बो. जडेजा    60    32    5    5
60 32 5 5
जितेश को. उथप्पा बो. प्रिटोरियस  26 17 0 3
शाहरुख को. प्रिटोरियस बो.जोर्डन   6 11 0 0
स्मिथ को.ब्रावो बो. जोर्डन    3    7    0    0 3 7 0 0
रबाडा अविजित    12    12    1    0 12 12 1 0
राहुल को. ब्रावो बो. प्रिटोरियस    12 8 1 1
वैभव अविजित    1 2 0 0
अतिरिक्त :     14        
कुल : 20 ओवर में 8 विकेट पर 180 रन।        
विकेट पतन : 1-4 (मयंक), 2-14 (राजपक्सा), 3-109 (धवन), 4-115 (लिविंग्स्टन), 5-146 (जितेश), 6-151 (शाहरुख), 7-161 (स्मिथ), 8-176 (राहुल).        
गेंदबाजी : मुकेश चौधरी 4-0-52-1, जोर्डन 4-0-23-2, ब्रावो 3-0-32-1, जडेजा 4-0-34-1, प्रिटोरियस 4-0-30-2, मोईन 1-0-8-0.        

 

चेन्नई सुपर किंग्स :            रन गेंद 4 6
उथप्पा को. मयंक बो. वैभव    13 10 2 0
रितुराज को. धवन बो. रबाड़ा    1    4    0    0 1 4 0 0
मोईन बो. वैभव   0 2 0 0
रायुडू को. जितेश बो. स्मिथ     13 21 2 0
जडेजा बो. अशरदीप    0 3 0 0
दुबे को. अशरदीप बो. लिविंग्स्टन    57 30 6 0
धोनी को. जितेश बो. राहुल    23 28 1 1
ब्रावो को एण्ड बो. लिविंग्स्टन    0 1 0 0
प्रिटोरियस को.अशरदीप बो.राहुल    8 4 0 1
जोर्डन को. लिविंग्स्टन बो.राहुल    5 5 0 0
मुकेश चौधरी अविजित    2    2    0    0 2 2 0 0
अतिरिक्त :     4        
कुल : 18 ओवर में 126 रन।        
विकेट पतन : 1-10 (रितुराज), 2-14 (उथप्पा), 3-22 (मोईन), 4-23 (जडेजा), 5-36 (रायडु), 6-98 (दुबे), 7-98 (ब्रावो), 8-107 (प्रिटोरियस), 9-121 (धोनी), 10-126 (जोर्डन).        
गेंदबाजी : वैभव 4-0-21-2, रबाडा 3-0-28-1, अशरदीप 2-0-13-1, स्मिथ 2-0-14-1, राहुल 4-0-25-3, लिविंग्स्टन 3-0-25-2.        
प्लेयर ऑफ द मैच : लियाम लिविंग्स्टन (पंजाब किंग्स)        

क्या सुपर जायंट्स के खिलाफ हो पाएगा सनराइजर्स का सूर्योदय
सोमवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल के इस सीजन का बारहवां मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने बड़ी जीत हासिल की थी। हालांकि इस सीजन में अभी भी सनराइजर्स हैदराबाद का सूर्योदय होना बाकी है। हैदराबाद को अपने पहले मुकाबले में राजस्थान के हाथों करारी शिकस्त मिली थी। संभावित एकादश सनराइजर्स हैदराबाद बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर सकती है, जबकि लखनऊ की टीम में एक बदलाव हो सकता है। जेसन होल्डर के लिए दुश्मांता चमीरा या एंड्रयू टाय में से किसी एक को बेंच पर बैना पड़ सकता है। बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को होगा फायदा इस आईपीएल में अधिकतर मौकों पर बाद में बल्लेबाजी करने को जीत मिली है। डीवाई पाटिल स्टेडियम का इतिहास भी यही कहता है कि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को विपक्षी टीम के मुकाबले अधिक फायदा होगा। आईपीएल में अब तक इस मैदान पर कुल 20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 12 मर्तबा जीत दर्ज मिली है।

इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर:
केन विलियम्सन को अब तक एंड्रयू टाय और क्रुणाल पंड्या के खिलाफ काफी संघर्ष करते देखा गया है। एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई और क्रुणाल पंड्या के खिलाफ राहुल त्रिपाठी का औसत 15 का है। दुश्मांता चमीरा ने तीन पारियों में अब तक निकोलस को तीनों बार आउट किया है। वहीं रवि बिश्नोई को खेलने में भी निकोलस पूरन को काफÞी दिक्कत आती है। पिछले सीज़न में भी निकोलस पूरन कुछ खास बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। उन्होंने कुल 12 पारियों में महज 85 रन बनाए थे।


Post Comment

Comment List

Latest News