मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस कल करेगी प्रदर्शन, सीएम भी होंगे शामिल

देश में बढ़ती मंहगाई तथा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का हल्ला-बोल

मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस कल करेगी प्रदर्शन, सीएम भी होंगे शामिल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में सिविल लाईन्स फाटक पर होगा विरोध प्रदर्शन

जयपुर: देश में बढ़ती मंहगाई तथा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में एआइसीसी के निर्देशानुसार चलाये जा रहे मंहगाई मुक्त भारत अभियान के तहत् 7 अप्रेल को सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में सिविल लाईन्स फाटक पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्य सरकार के मंत्रीमण्डल के सदस्य, पीसीसी पदाधिकारी, विधायक, विधायक प्रत्याशी,वर्तमान और निवर्तमान जिलाध्यक्ष, आयोग/निगम/बोर्ड के चेयरमेन, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, विभाग व प्रकोष्ठों के निवर्तमान पदाधिकारी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।

अभियान के तहत्  31 मार्च को प्रदेश के सभी ब्लॉकों में रसोई गैस सिलेण्डर एवं मोटरसाईकिल व स्कूटर्स को फूल माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। फिर 2 से 4 अप्रेल को सभी जिला मुख्यालयों पर मंहगाई मुक्त भारत धरना आयोजित हुआ। अभियान के तीसरे चरण के तहत् 7 अप्रेल को सिविल लाईन्स फाटक पर प्रदेश स्तरीय धरना एवं प्रदर्शन आयोजित होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News