भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस आज, प्रदेश भर में भाजपाइयों ने निकाली रैली

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई।

भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस आज, प्रदेश भर में भाजपाइयों ने निकाली रैली

भाजपाइयों ने जमकर भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी का बुधवार को 42 वां स्थापना दिवस है ।इस मौके पर भाजपा ने प्रदेश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया है । सभी जिलों में भाजपा ने शोभा यात्रा के रूप में रैली निकाली गईं। रैली में भाजपाइयों ने हाथों में भाजपा के झंडे और दुपटे  बांधकर पार्टी के समर्थन में जमकर नारे लगाए। इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई।  जयपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, भाजपा के जयपुर के विधायक, पूर्व विधायक, जयपुर के निकाय के प्रमुख ,भाजपा के नेता ,पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

रैली भाजपा ऑफिस से रवाना होकर चोमू सर्किल तक गई और उसके बाद फिर से लौटकर भाजपा ऑफिस आ गई। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपाइयों ने जमकर भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

 पूनिया ने इस मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है और हमारा सौभाग्य है कि हम इसके कार्य करता है।  केंद्र में मोदी सरकार ने पूरी दुनिया में भारत विश्व गुरु की भूमिका में आ गया है। कहा कि आगामी दिनों में राजस्थान में भी भाजपा मिशन 2023 के तहत राजस्थान में कमल खिलाएगी। वही नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी मेहनत के साथ पार्टी की नीति को आगे बढ़ाने और आगामी दिनों में राजस्थान में कमल खिलाने की अपील की है। इस मौके पर भाजपा ऑफिस को भी पार्टी के झंडों, गुब्बारों से सजाया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

किरोड़ी मीणा के साथ गीत गाते हुए वोट डालने पहुंची महिलाएं किरोड़ी मीणा के साथ गीत गाते हुए वोट डालने पहुंची महिलाएं
मीणा ने बड़ी संख्या में एक साथ ग्रामीणों को एकत्रित कर मतदान केंद्र पर वोट डलवाया। दौसा लोकसभा क्षेत्र में...
वोट बैंक के लिए आस्था को खारिज कर रहा है इंडिया गठबंधन : मोदी
भजनलाल शर्मा ने मतदान केन्द्र पर डाला वोट, पोलिंग कांउटर पर कार्यकर्ताओं से की चर्चा
इजरायल ने ईरान पर किया मिसाइल हमला, शहरों में उड़ानें निलंबित 
रामगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर में सरेआम बनी 2 किमी सड़क, अधिकारियों को होश तक नहीं
मणिपुर में फायरिंग के कारण मतदान बाधित, ईवीएम की नष्ट
सुरक्षा व्यवस्था : 5 राज्यों की सीमाओं पर बनाई 225 चैक पोस्ट