आईपीएल : पांच बार की चैम्पियन मुंबई की हार की हैट्रिक, कमिंस की आंधी से जीता कोलकाता नाइट राइडर्स

कमिंस ने आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी की बराबरी की

आईपीएल : पांच बार की चैम्पियन मुंबई की हार की हैट्रिक, कमिंस की आंधी से जीता कोलकाता नाइट राइडर्स

इससे पहले केएल राहुल ने 2018 में 14 गेंदों में 50 रन बनाए थे।

पुणे। वेंकटेश अय्यर (नाबाद 50) के धैर्यपूर्ण अर्धशतक और पैट कमिंस (नाबाद 56) के आतिशी अर्धशतक से कोलकाता नाईट राइडर्स ने एकतरफा अंदाज में मुंबई इंडियंस को बुधवार को आईपीएल मुकाबले में 24 गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया।  मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (52) और कीरोन पोलार्ड (22) की विस्फोटक पारियों की बदौलत आईपीएल के 14वें मैच में 20 ओवर में चार विकेट पर 161 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि कमिंस की आंधी से कोलकाता ने चार ओवर पहले ही मैच समाप्त कर दिया। कोलकाता ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाए। कमिंस ने मात्र 15 गेंदों में चार चौकों और छह गगनचुम्बी छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन ठोके। कमिंस ने आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी की बराबरी कर ली। इससे पहले केएल राहुल ने 2018 में 14 गेंदों में 50 रन बनाए थे।

कमिंस ने बदला मैच का नक्शा
अय्यर ने एक छोर संभाल कर खेलते हुए 41 गेंदों पर छह चौकों और एक चौके की मदद से नाबाद 50 रन बनाये। लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। आंद्रे रसेल पांच गेंदों में 11 रन बनाकर पांचवें बल्लेबाज के रूप में 101 के स्कोर पर आउट हुए। लेकिन फिर मैदान पर उतरे कमिंस ने उतरने के साथ ही मैच का नक्शा बदल दिया।   कमिंस ने जसप्रीत बुमराह के पारी के 15वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर छक्का और चौका जड़ दिया। कमिंस ने 16वें ओवर में डेनियल सैम्स की गेंदों पर 6,4,6,6,3(नो बॉल थी फ्री हिट मिली),4,6 जड़ दिए और मैच को  एक झटके में समाप्त कर दिया। इस ओवर में 35 रन गए । और यह आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे महंगा ओवर बन गया।

स्कोर बोर्ड
मुंबई इंडियंस :             रन गेंद 4 6
रोहित को. बिलिंग्स बो. कमिंस   3 12 0 0
इशान को. श्रेयस बो. कमिंग    14 21 1 0
ब्रेविस को. स्टं. बो. चक्रवर्ती    29 19 2 2
सूर्याकुमार को बिलिंग्स बो. कमिंस   52 36 5 2
तिलक अविजित   38 27 3 2
पोलार्ड अविजित    22 5 0 3
अतिरिक्त :     3
कुल : 20 ओवर में 4 विकेट पर 161 रन।
विकेट पतन : 1-6 (रोहित), 2-45 (बे्रविस), 3-55 (इशान), 4-138 (सूर्याकुमार).
गेंदबाजी : उमेश 4-0-25-1, रशिख सलाम 3-0-18-0, कमिंस 4-0-49-2, नारायण 4-0-26-0, चक्रवर्ती 4-0-32-1, रसैल 1-0-9-0.
स्कोर बोर्ड
         
         
कोलकाता नाइट राइडर्स :     रन गेंद 4 6
आजिंक्या को. डेनियल बो. मिल्स    7 11 00 00
वेंकटेश अविजित    50 41 06 01
श्रेयस को. तिलक बो. डेनियल   10 06 02 00
बिलिंग्स को. थम्पी बो. अश्विन    17 12 00 02
राणा को. डेनियल बो. अश्विन    08 07 00 01
रसैल को. बे्रविस बो. मिल्स    11    5    1    1 11 05 01 01
कमिंस अविजित   56 15 04 06
अतिरिक्त :     3
कुल : 16 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन।
विकेट पतन : 1-16 (आजिंक्या), 2-35 (श्रेयस), 3-67 (बिलिंग्स), 4-83 (राणा), 5-101 (रसैल).
गेंदबाजी : थम्पी 3-0-15-0, डेनियल 3-0-50-1, बुमराह 3-0-26-0, मिल्स 3-0-38-2, तिलक 1-0-6-0, अश्विन 3-0-25-2.
प्लेयर ऑफ द मैच : पैट कमिंस (केकेआर)













Post Comment

Comment List

Latest News

चांदी 500 रुपए और सोना 300 रुपए सस्ता चांदी 500 रुपए और सोना 300 रुपए सस्ता
मुनाफा वसूली के कारण गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही। जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 500 रुपए कम...
इराक में 11 आईएस आतंकवादियों को दी फांसी, अभी भी बड़े पैमाने पर छिपे 
दूसरे फेज में निष्क्रिय रहे कांग्रेसियों की रिपोर्ट मांगी, शहरी क्षेत्रों में प्रचार पर बढाया जोर
जदयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या
ब्राजील में टक्कर के बाद वाहन में लगी आग, 4 लोगों की मौत
2nd Phase वाले लोकसभा क्षेत्रों में अब तक दो लाख 21 हजार से अधिक कार्मिक कर चुके हैं मतदान
तेलंगाना में बस से टकराई अनियंत्रित बाइक, 10 लोगों की मौत