सेना में जाने का जूनून: नागौर का रहने वाला है सुरेश भिचर, भर्ती में देरी का कर रहा है विरोध

सीकर से दिल्ली तक 50 घंटे दौड़ा युवक

सेना में जाने का जूनून: नागौर का रहने वाला है सुरेश भिचर, भर्ती में देरी का कर रहा है विरोध

सुरेश का दौड़ लगाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह तिरंगा लिए दिल्ली की ओर भागते हुए नजर आ रहा है।

जयपुर। नागौर के रहने वाले सुरेश भिचर उन लाखों युवाओं में से एक हैं जो भारतीय सेना में शामिल होने की इच्छा रखते हैं। 24 वर्षीय सुरेश ने सेना में भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर सीकर से दिल्ली तक दौड़ लगाई। उन्होंने 350 किलोमीटर लम्बा यह सफर मात्र 50 घंटे में पूरा किया।  
सुरेश ने दिल्ली में सेना भर्ती में देरी के विरोध में आयोजित एक प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए बहुत प्रतिबद्ध हूं। हालांकि दो साल से सेना में कोई भर्ती नहीं हुई है। नागौर, सीकर और झुंझुनू जैसी जगहों पर युवा अपनी उम्र सीमा को पार कर रहे हैं। सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मैंने दिल्ली तक दौड़ लगाई है।

सुबह 4 बजे दौड़ना शुरू करते थे
उन्होंने बताया कि मैं सुबह 4 बजे दौड़ना शुरू करता था और 11 बजे तक पेट्रोल पंप पर पहुंचने के बाद ही रुकता था, जहां मैंने आराम किया और आस-पास के इलाकों में सेना के उम्मीदवारों से भोजन प्राप्त किया। सुरेश का दौड़ लगाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह तिरंगा लिए दिल्ली की ओर भागते हुए नजर आ रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News