मोदी सरकार महंगाई को कम करने में साबित हुई नाकाम : डोटासरा

हर वस्तु की कीमतें आसमान छू रही है

मोदी सरकार महंगाई को कम करने में साबित हुई नाकाम : डोटासरा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि महंगाई चरम पर है, लेकिन मोदी सरकार इस महंगाई को कम करने में नाकाम साबित हुई है।

जयपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि महंगाई चरम पर है, लेकिन मोदी सरकार इस महंगाई को कम करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि हर वस्तु एवं सेवा की कीमतें आसमान छू रही है। गैस का सिलेंडर 900 रुपए से अधिक हो गया है। हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ रही है, लेकिन मोदी सरकार इसे रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। डोटासरा सिविल लाइंस फाटक पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरने को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंत्रियों से कहा जाता है बोलिए, तो बोलते नहीं है। ऐसे में हम कैसे मोदी का मुकाबला कर पाएंगे और कांग्रेस की सरकार बना पाएंगे। उन्होंने कहा जब मंत्री बोलेंगे, तब कार्यकर्ताओं में जोश आएगा और कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेंगे।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी मोदी सरकार की नीतियों को लेकर हमला किया। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और लोग बेरोजगारी से त्रस्त है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने मोदी सरकार की नीतियों को लेकर कहा कि देश में हिंदू-मुस्लिम कर के वोटों की राजनीति की जा रही है। धरने को मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी संबोधित किया।


Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया समूह को पहले चरण में लोगों ने पूरी तरह किया खारिज : मोदी इंडिया समूह को पहले चरण में लोगों ने पूरी तरह किया खारिज : मोदी
पीएम-किसान के माध्यम से आय सहायता और प्रचार के माध्यम से हमारे किसानों के सशक्तिकरण की सुविधा प्रदान करना तथा...
प्रतिबंध के बावजूद नौलाइयों में आग लगा रहे किसान
लाइसेंस मामले में झालावाड़, अवैध हथियार रखने में कोटा है अव्वल
जघन्य अपराधों को फाइलों में किया बंद
इराक में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर ड्रोन हमला
भ्रष्टाचार का स्कूल चला रहे हैं मोदी, इंडिया गठबंधन की सरकार लगाएगी ताला : राहुल
वाहनों में बिना अनुमति के मोडिफिकेशन करा कर दे रहे हादसों को न्यौता