भाजपा सरकार ने बढ़ाई है महंगाई : पायलट
हादसों को राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
जयपुर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पायलट ने कहा कि राजस्थान या देश में कही भी हिंसा होती है और यदि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेता है। उसकी निष्पक्ष पक्ष जांच होनी चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए। करौली एक शांतिपूर्ण जिला है, जिसने भी यह किया कह वह किसी भी दल, समुदाय का हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह के हादसों को राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश में महंगाई मुक्त भारत अभियान चल रहा है। इसके तहत कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने संसद और बाहर विरोध-प्रदर्शन किया है। भाजपा की सरकार ने महंगाई बढ़ाई है। इसके खिलाफ माहौल तैयार हो रहा है।
Comment List