चहल के साथ खतरनाक मजाक करने वाले पर लगे आजीवन प्रतिबंध: रवि शास्त्री

सच्चाई तो यह है कि वह खिलाड़ी शराब भी पिया हुआ था: पीयूष चावला

चहल के साथ खतरनाक मजाक करने वाले पर लगे आजीवन प्रतिबंध: रवि शास्त्री

क्रिकेट के इतिहास में मैं ऐसी भयानक बात पहली बार सुन रहा हूं और इसे बिल्कुल भी मजाक में नहीं लेना चाहिए।

मुम्बई। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल द्वारा खुद के ऊपर हुए शारीरिक उत्पीडऩ के खुलासे पर क्रिकेट जगत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चहल के साथ हुए इस भयानक मजाक को ज्यादातर खिलाड़ियों ने शर्मिंदा करने वाला बताया है। भारत के पूर्व कोच और वर्तमान में कमेंटेटर रवि शास्त्री ने कहा है कि ऐसे कार्यों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और ऐसा करने वालों पर तुरंत आजीवन प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

शास्त्री ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह हंसने वाली बात नहीं है। अगर कोई व्यक्ति होश में नहीं है तो उसे सार्वजनिक जगहों पर जाना ही नहीं चाहिए। यह चिंता की बात है क्योंकि उस वक़्त किसी की जिंदगी जोखिम में थी। कुछ लोग इसे मजाक के तौर पर देख सकते हैं, लेकिन मेरे लिए यह मजाक नहीं है। एक छोटी से भी ग़लती से किसी की जान जा सकती थी और इसे नहीं स्वीकारा जा सकता। क्रिकेट के इतिहास में मैं ऐसी भयानक बात पहली बार सुन रहा हूं और इसे बिल्कुल भी मजाक में नहीं लेना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे मामलों को बोर्ड और फ़्रैंचाइजी को भी तुरंत गंभीरता से लेना चाहिए और ऐसा करने वालों पर तुरंत आजीवन प्रतिबंध लगाना चाहिए, ताकि वे क्रिकेट के मैदान पर कभी वापस नहीं आ सकें। इसके अलावा ऐसे व्यक्ति को तुरंत सुधार गृह (रिहैब सेंटर) में भी भेजा जाना चाहिए। उन्होंने चहल की भी तारीफ़ करते हुए कहा कि वह इसे बताने के लिए आगे आए। हालांकि उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के साथ ऐसा होता है तो उन्हें तुरंत आगे आना चाहिए और जिम्मेदार लोगों को बताना चाहिए ताकि तुरंत कार्यवाही हो सके।


पूर्व स्पिनर पीयूष चावला ने भी इसकी आलोचना करते हुए कहा कि यह मजाक नहीं है, यह उससे आगे की बात है। जरा सी भी ग़लती से इसमें किसी की जान जा सकती थी। आप कोई वहां स्टंट नहीं कर रहे थे कि आप विशेषज्ञों की निगरानी में पूरे नियंत्रण में हैं और किसी को बालकनी से उल्टा लटका दिया। सच्चाई तो यह है कि वह खिलाड़ी शराब भी पिया हुआ था, जो कि अपने आप में खतरनाक बात है। आप मस्ती में ऐसा नहीं कर सकते। इसे मस्ती-मजाक कहा भी नहीं जा सकता। मस्ती-मजाक की अपनी एक सीमा होती है।

पीयूष ने भी कहा कि यह अच्छी बात है कि चहल ने लगभग 10 साल बाद ही सही लेकिन इसका खुलासा किया है और यह काफ़ी हिम्मत की बात है। इस साल की शुरुआत में भी चहल ने एक ऐसी ही शारीरिक शोषण की घटना को साझा किया था। अपनी पुरानी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा जारी किए गए पॉडकास्ट में चहल ने 2011 में हुई उस घटना को याद करते हुए बताया था कि मुंबई इंडियंस के उनके साथी खिलाड़ी जेम्स फ़्रैंक्लिन और ऐंड्रयू साइमंड्स उनके हाथ-पैर बांधकर, मुंह पर पट्टी लगाकर उन्हें एक कमरे में रात भर के लिए छोड़कर चले गए थे। सुबह कमरे का सफ़ाई वाला आया और फिर उन्होंने चहल को खोला।

गौरतलब है कि हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के एक वीडियो कार्यक्रम में चहल ने खुलासा किया है कि 2013 आईपीएल के दौरान उन्हें शारीरिक उत्पीडऩ का सामना करना पड़ा था। इस दौरान वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। उन्होंने बताया कि मुंबई इंडियंस के उनके एक साथी खिलाड़ी ने शराब के नशे में 15वें माले की बालकनी से नीचे लटका दिया था। इसके बाद चहल बेहोश भी हो गए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग