आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

यह सप्ताह रिश्तों में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। संबंधों में प्रगाढ़ता का अनुभव होगा।

मेष राशि : यह सप्ताह रिश्तों में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। संबंधों में प्रगाढ़ता का अनुभव होगा। कार्यस्थल पर सहयोग की कमी महसूस होगी। उच्चाधिकारियों से विवाद को टालने का प्रयास करें।  

वृष राशि : स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहेगी। विशेषकर उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह के रोगी अपनो ध्यान रखें। उचित चिकित्सीय परामर्श लें। कार्य की अधिकता से भी परेशान रहेंगे। नियोजित व व्यवस्थित तरीके से कार्य करें। जमीन जायदाद से लाभ प्राप्त होगा।

मिथुन राशि : आपका बड़बोलापन आप के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अपनी योजनाओं की गोपनीयता ना बनाने से दिक्कतें आएंगी। धैर्य पूर्वक अपने कार्यों को अमली-जामा पहनाएं। विरोधी वर्ग को लाभ का अवसर न दें। कारोबारी विस्तार संभव है।

कर्क राशि : टैरो कार्ड आपके लिए यह सप्ताह खुशियों भरा होने के संकेत दे रहे हैं। लंबे समय सें लंबित कार्य बनने लगेंगे। मित्र मंडली व प्रतिष्ठित वर्ग का साथ प्राप्त होगा। धार्मिक आयोजन में भागीदारी कर सकते हैं। नये संबंध बनेंगे। युवा वर्ग के सगाई संबंध तय होने अथवा प्रेम संबंध प्रगाढ़ होने की संभावनाएं बनेंगी ।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह राशि : हाल ही में प्रारंभ किए गए नए कारोबार की सफलता से उत्साहित व प्रसन्न महसूस करेंगे। अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। तीर्थ यात्रा भी संभव है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। रोजमर्रा के कार्य आसानी से बन जाएंगे। संयमित वार्तालाप करना उचित रहेगा। किसी संगठन के साथ जुड़कर समाज के हित में कार्य करने की योजना बनाएंगे।

Read More पहले दो चरणों के चुनाव में 18% उम्मीदवारों के खिलाफ क्रिमिनल केस

कन्या राशि : कार्यास्थल में परिवर्तन संभव है। नए स्थल पर सामंजस्य बिठाने में परेशानी आएगी। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। ऋण लेने की योजना को स्थागित रखें। फिजूल खर्ची आपका आर्थिक संतुलन बिगाड़ सकती है।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला राशि : अपनी कार्य कुशलता से सहयोगी वर्ग व उच्चाधिकारियों को प्रभावित करेंगे। नये प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक विषयों विशेषकर निवेश के मामले मे राय-मशवरा करके आगे बढ़ें।

वृश्चिक राशि : आय के नए स्रोत बनेंगे। किराए में नियमित आमदनी प्राप्त होगी। साली राजनीति के क्षेत्र में रूचि जाग्रत होगी। आवेश में निर्णय लेने से बचें। परिवार के लोग आपका साथ देंगे। महिलाएं यदि कारोबार कर रही है, तो इस सप्ताह अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा।

धनु राशि : घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। धन के निवेश की योजना बनाएंग। पुराने निवेश पर अच्छा लाभ प्राप्त होने में उत्साहित रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।  

मकर राशि : शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ेंगे। अध्ययन अध्यापन में रूचि जागृत होगी। संतान पक्ष से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई नौकरी या नया कारोबार प्राप्त हो सकता है। यात्रा से लाभ रहेगा। खान-पान में संयम रखें।

कुंभ राशि : परिवार के वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में  साझेदारी के नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में नई तकनीक व मार्केटिंग पर ध्यान देना उचित होगा। बाहरी हस्तक्षेप से बचें। अति उत्साह आर्थिक हानि दे सकता है।

मीन राशि : अधीनस्थ व कर्मचारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं तो कार्य पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। समय आपके प्रतिकूल है। प्रलोभन से बचें। स्त्री वर्ग से संतुलित व संयमित व्यवहार रखें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें।  

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग