आकर्षक झांकियों से सजी शोभायात्रा का हो रहा स्वागत

भगवान राम का प्रकृटोत्सव रामनवमी आज शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है

आकर्षक झांकियों से सजी शोभायात्रा का हो रहा स्वागत

भगवान राम का प्रकृटोत्सव रामनवमी शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। दोपहर में भगवान राम की पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ। आकर्षक झांकयों ने सजी शोभायात्रा को जगह जगह स्वागत सत्कार किया जा रहा है।

जोधपुर। भगवान राम का प्रकृटोत्सव रामनवमी शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। दोपहर में भगवान राम की पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ। आकर्षक झांकयों ने सजी शोभायात्रा को जगह जगह स्वागत सत्कार किया जा रहा है। अखाड़ों का प्रदर्शन भी मन मोह रहा है। शोभायात्रा का विसर्जन देर शाम तक हो पाएगा। कड़े पुलिस बंदोबस्त के बीच शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसके लिए यातायात को भी डायवर्ट किया गया है।  
300 से ज्यादा झांकिया इस बार आकर्षण का केंंद्र बनी हुई है। राष्ट्र्रीय एकता का संदेश देते हुए झांकिया निकली । झांकियों में राजस्थानी कला संस्कृति की छटां भी देखने को मिल रही है। 

घंटाधर में रामरथ का पूजन
आज सुबह रामरथ का पूजन संतों और विशिष्ठ लोगों के सानिध्य में किया जाएगा। शोभायात्रा में शामिल होने वाले अखाड़ों झांकियों एवं भजन मंडलियों का स्वागत सत्कार किया गया। दोपहर 12 बजे भगवान राम का प्रकृटोत्सवर शंखनाद के साथ मनाया गया। बाद में भव्य शोभायात्रा शुभांरभ हुआ। शोभयात्रा घंटाघर से रवाना होकर कटला बाजार, आडा बाजार, खांडाफलसा, जालोरी गेट, गोल बिल्ंिडग होते हुए सत्संग भवन सरदारपुरा पर देर शाम को विसर्जित होगी।

यातायात पुलिस ने भी रखा व्यापक बंदोबस्त
शोभायात्रा का अगला सिरा बालवाड़ी पहुंचने पर शनिश्चरजी का धान से ट्रैफिक को 5वीं रोड, 12वीं रोड व रेजिडेंसी रोड की तरफ डाइवर्ट किया गया। नई सडक़ चौराहा से जालोरी गेट की तरफ जाने वाला यातायात पूरी तिराहा, रेलवे स्टेशन, ओलंपिक तिराहा, तारघर मोड़, जलजोग होते हुए 12वीं रोड की तरफ चला। पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों पर चलने की अपील की। शोभायात्रा के समय विभिन्न रूट पर चलने वाली सिटी बसों का आवागमन बंद रखा गया।

 

Read More सोशल मीडिया पर रोजेदार कमा रहे नेकियां

Read More जोधपुर: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला

 

Read More सोशल मीडिया पर रोजेदार कमा रहे नेकियां

Read More जोधपुर: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला

 
Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News