आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

व्यापारी वर्ग के लिए शुभ समय है, अटके कार्य पूर्ण होंगे, आय बढेगी, खोई हुई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे। लंबे समय से चल रही परेशानी दूर होगी।

मेष : व्यापारी वर्ग के लिए शुभ समय है, अटके कार्य पूर्ण होंगे, आय बढेगी, खोई हुई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे। लंबे समय से चल रही परेशानी दूर होगी। योग्य व गुणी व्यक्ति से परामर्श के बिना कोई निर्णय ना लें। आत्म विश्वास को बनाए रखें।

वृष : काफी समय से अटके कार्य आज पूर्ण होने की संभवना है।विवादों का अंत होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए उच्च शिक्षा के योग है, शिक्षा पर ध्यान दें, मेहनत करें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। परिवार या मित्रों के साथ धार्मिक या व्यापारिक यात्रा संभव है।

मिथुन : काफी समय से चल रहे विवादों का आज अंत होगा, घर में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य है। धन की समस्या का समाधान होगा। संयम व धैर्य से वाणी नियंत्रित रखें।  निवेश में लाभ मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।

कर्क : विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। भाग्योदय के अवसर आएंगे। दूसरों की बातों पर ध्यान ना दें। जटिल कार्य आसानी से पूरे होंगे। व्यापारी वर्ग सावधानी से धैर्य व विवेक के साथ कार्य करें,आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह : आपकी वाणी व कार्यों से रिश्तेदारों में आपकी नकारात्मक छवि बन सकती है, सावधान रहें।  लापरवाही आपके परिवार पर भारी पड सकती है। नए कार्यों में लाभ मिलेगा। परिश्रम का फल मिलने लगेगा। दबाव के बावजूद भी आप अपना काम करने में सफल रहेंगे।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या : विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है, सफलता आपका इंतजार कर रही है, मेहनत में कमी ना छोडें। पारिवारिक माहौल सौहार्द्रपूर्ण रहेगा किन्तु विवाद आपका पीछा नहीं छोडेंगे। व्यर्थ बातों को ज्यादा तूल न दें। करियर को लेकर ंिचंता बनेगी।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम है, पुराने रोगों से निजात मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढेगा। व्यवसायिक कारोबार बढेगा। अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। घर में अकारण ही कलह का वातावरण बनेगा, जिससे मन अधीर होगा।

वृश्चिक : प्रेम संबंधों में सावधनी बरतें,अकारण आई कटुता बडा गंभीर विवाद बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग मेहनत में कमी ना करें, सफलता प्राप्त होने वाली है। नए व्यापार में लाभ मिलेगा। नए दोस्त मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु : भ्रम की स्थिति के कारण मन विचलित रहेगा। उचित मार्गदर्शन के अभाव में घर में कलह का वातावरण आप बना देंगे। व्यापार में लाभ बढेगा, बाजार भी सकारात्मक रहेगा। निवेश में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक छवि में सुधार आएगा।

मकर : जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, सावधानी बरतें, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। पत्नी के साथ विवाद से संबंधों में दरार संभव है, वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की बातों को अनदेखा करें। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी।

कुंभ : मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। धर्म कर्म में रूचि बढेगी। मान सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है।

मीन : परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से अकारण व्यर्थ की बातों पर विवाद होगा जो मानसिक रूप से परेशान करेंगा। विद्यार्थी वर्ग पढाई के प्रति लापरवाह व खेलकूद में सतर्क होंगे। पढाई पर भी ध्यान दें। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी