सनराइजर्स हैदराबाद ने रोका गुजरात का विजय रथ

दोनों कप्तानों ने बनाए अर्द्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद ने रोका गुजरात का विजय रथ

कप्तान केन विलियम्सन रहे प्लेयर ऑफ द मैच

मुंबई। कप्तान केन विलियम्सन (57 )के शानदार अर्धशतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को आईपीएल मुकाबले में आठ विकेट से जीत दर्ज कर गुजरात का विजय रथ रोक दिया। हैदराबाद की चार मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि गुजरात की चार मैचों में पहली हार। 


दोनों कप्तानों ने बनाए अर्द्धशतक
गुजरात ने हार्दिक पांड्या (50) और मध्य क्रम के बल्लेबाज अभिनव मनोहर (35) की शानदार पारियों की बदौलत 2022 आईपीएल के 21वें मैच में 20 ओवर में सात विकेट 162 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि हैदराबाद ने विलियम्सन के 57 और निकोलस पूरन के नाबाद 34 रन की बदौलत 19.1 ओवर में दो विकेट पर 168 रन बनाकर शानदार जीत अपने नाम की।  


अभिषेक शर्मा ने बनाए 42 रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने धीमी शुरुआत की लेकिन कप्तान केन विलियम्सन और अभिषेक शर्मा ने गति पकड़ी और स्कोर को बढ़ाया। हैदराबाद के पिछले मैच के हीरो अभिषेक 32 गेंदों में छह चौकों की मदद से 42 रन बनाने के बाद राशिद खान का शिकार बन गए। राशिद ने अपनी पुरानी टीम हैदराबाद को दिया पहला झटका, आॅफ स्टंप की छोटी गेंद को अभिषेक तारामंडल में भेजना चाहते थे, शॉट तो अच्छा लगाया लेकिन पूरी ताकत नहीं लगा पाए, युवा सुदर्शन ने गेंद पर नजर बनाए रखी और उसे हाथों में समा लिया। हैदराबाद का पहला विकेट 64 के स्कोर पर गिरा।

पूरन ने छक्के  से जीत दिलाई
नए बल्लेबाज मैदान पर उतरे एडन मारक्रम। आखिरी तीन ओवर में हैदराबाद को चाहिए थे 28 रन। पूरन ने फर्ग्युसन के ओवर में चौका और छक्का मारकर फासला आखिरी 12 गेंदों में 13 रन ला दिया। पूरन ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर विजयी छक्का जड़ दिया। पूरन ने 18 गेंदों पर नाबाद 34 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए और हैदराबाद आठ विकेट से मैच जीत गया।

स्कोर बोर्ड:
गुजरात टाइटंस :     रन    गेंद    4    6
वेड पगबाधा बो. मलिक    19 19 3 0
गिल को. त्रिपाठी बो. भुवनेश्वर    7 9 1 0
साई को. केन बो. नटराजन    11 9 2 0
हार्दिक अविजित   50 42 4 1
मिलर को. अभिषेक बो. येनसन    12 15 0 0
अभिनव को. त्रिपाठी बो. भुवनेश्वर   35 21 5 1
तेवतिया रनआउट   6 4 1 0
राशिद बो. नटराजन    0 1 0 0
अतिरिक्त :     22
कुल : 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन।
विकेट पतन : 1-24 (गिल), 2-47 (साई), 3-64 (वेड), 4-104 (मिलर), 5-154 (अभिनव), 6-161 (तेवतिया),  7-162 (राशिद).
गेंदबाजी : भुवनेश्वर 4-0-37-2, येनसन 4-0-27-1, सुंदर 3-0-14-0, नटराजन 4-0-34-2, मलिक 4-0-39-1, मार्करम 1-0-9-0.
स्कोर बोर्ड:
सनराइजर्स हैदराबाद :     रन    गेंद   4 6
अभिषेक को. साई बो. राशिद   42 32 6 0
केन को. तेवतिया बो. हार्दिक   57 46 2 4
त्रिपाठी रिटायर्ड हर्ट   17 11 1 1
पूरन अविजित   34 18 2 2
मार्करम अविजित   12 8 1 0
अतिरिक्त :     6
कुल : 19.1 ओवर में 2 विकेट पर 168 रन।
विकेट पतन : 1-64 (अभिषेक), 2-129 (केन विलियम्सन).
गेंदबाजी : शमी 4-0-32-0, हार्दिक 4-0-27-1, फेर्ग्यूसन  4-0-46-0, राशिद 4-0-28-1, नलकांडे 2.1-0-22-0.
प्लेयर ऑफ द मैच : केन विलियम्सन (हैदराबाद)

 

Read More T-20 World Cup तक मुश्ताक अहमद होंगे बंगलादेश के स्पिन कोच

आइपीएल  अंक तालिका
टीम    मैच    जीते   हारे    अंक   रन रेट
राजस्थान रॉयल्स    4    3   1    6    +0.951
केकेआर   5    3    2    6    +0.446
आरसीबी    4    3    1   6    +0.294
लखनऊ जायंट्स    5    3    2    6    +0.174
गुजरात टाइटंस     4    3    1    6    +0.097
दिल्ली कैपिटल्स   4    2    2    4    +0.476
पंजाब किंग्स    4    2    2   4    +0.152
हैदराबाद    4   2   2    4    -0.501
मुंबई इंडियंस    4    0    4   0    -1.181
सीएसके   4    0    4    0    -1.211








Read More टी-20 विश्वकप खेलने के लिए हो सकती है सुनील नारायण की संन्यास से वापसी

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित