पाइप टूटने से दूषित पानी पीने को मजबूर शहरवासी,बीमारियां फैलने का खतरा

शहर के वार्ड 45 का है मामला

पाइप टूटने से दूषित पानी पीने को मजबूर शहरवासी,बीमारियां फैलने का खतरा

शहर के वार्ड 45 में गलियां कीचड से सनी हुई है। वहीं वार्डवासी दूषित पानी पीने को मजबूर है। कॉलोनी की कई गलियों में पानी भरा हुआ है।

बारां। शहर के वार्ड 45 में गलियां कीचड से सनी हुई है। वहीं वार्डवासी दूषित पानी पीने को मजबूर है। कॉलोनी की कई गलियों में पानी भरा हुआ है। जहां पैदल तो क्या लोग वाहनों से भी बडी मुश्किल से निकल पा रहे हैं। घरों के आगे बरसों से कीचड युक्त पानी भरा हुआ है। नगर परिषद द्वारा आधी गली में सीसी व नाली तो बनाई, लेकिन आगे सीसी रोड व नाली नहीं बनाने से पानी निकासी नहीं हो रही है। इस कारण घरों का पानी रोड पर जमा हो रहा है।

 हिन्दू जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना ने वार्ड नंबर 45 शिव कॉलोनी का दौरा किया। जहां मूलभुत सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं था। लगभग वार्ड पार्षद के चुनाव बीते डेढ साल हो गए, लेकिन वार्ड में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया है। वहीं नगर परिषद सभापति कहते हैं कि वार्डों में विकास कार्यों के लिए बजट नहीं है। गली में गंदगी, मक्खी, मच्छर पनपने से वार्डवासियों को मलेरिया, डेंगू आदि महमारी फैलने की पूर्ण संभावना है। खुराना ने कहा कि नालियों से पीने के पानी के पाइप जा रहे हैं। कई पाइप तो क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे में दूषित पानी पीना पड रहा है और लोग बीमार हो रहे हैं। वहीं वार्ड में देखा कि लोगों के घरों के पास से 11केवी लाइन के तार निकल रहे हैं। इनसे भी दुर्घटना की आशंका रहती है। एक घर के पास ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिस पर सैकडों  तार एक दूसरे से जुडे हुए हैं। ऐसे में इन तारों से चिंगारियां निकलने पर कभी भी बडा हादसा होने की आशंका रहती है। वार्डवासियों ने कहा कि पूर्व में इस समस्या से नगर परिषद सभापति को अवगत करा दिया गया है। साथ ही मंत्री प्रमोद जैन भाया को भी समस्या से अवगत कराया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत