राम का चरित्र देता है प्रेरणा : निंबाराम

समाज को जागृत करना जरूरी है

राम का चरित्र देता है प्रेरणा : निंबाराम

राम जन्मोत्सव आयोजन समिति सरदारशहर के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने कहा कि हिंदू समाज की वृति है कि जगने के बाद सो जाता है।

जयपुर। राम जन्मोत्सव आयोजन समिति सरदारशहर के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने कहा कि हिंदू समाज की वृति है कि जगने के बाद सो जाता है। जागरण के कार्य होते है। फिर भी एक बार जगने के बाद दोबारा सो जाता है। इसके लिए हमें समाज को इस विषय में जागृत करना जरूरी है। राम का चरित्र हमें इस विषय में प्रेरणा देता है। राम के आदर्श हमारे परिवारों में स्थापित हो इसके लिए हमें प्रयास करना चाहिए। आयोजन समिति रामनवमी की शोभायात्रा के बाद समाज उत्थान के अन्य भी कार्य करे। सरदारशहर की शोभायात्रा में सभी का सहभाग हम सभी के लिए एक उदाहरण है। हमारी शोभायात्रा किसी के विरुद्ध नहीं हैं, अपितु यह हिंदू समाज के उत्थान, जागरण और समभाव के प्रदर्शन की यात्रा है।

हमारा देश स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मना रहा है और जब हम 100 वर्ष के होंगे, तब देश में सकारात्मक परिवर्तन देखेंगे। हिंदू समाज समरस बने। इसके लिए हम प्रयास करे। भारत विश्व गुरु था ऐसा कहा जाता है, जबकि भारत वास्तव में विश्वगुरु है। भारत के द्वारा योग दिवस के प्रस्ताव को विश्व ने निर्विवाद रूप से स्वीकार किया, जबकि हम इसे स्वीकार नहीं कर पाए हैं। अच्छे भाव, परिवर्तन का भाव स्वयं से ही प्रारंभ हो। कुटुंब प्रबोधन के कार्य बढे इस हेतु टोलियां बनाकर कार्य प्रारंभ हो। समरस समरसता भाव का प्रारंभ परिवार से ही हो। महापुरुषों के जीवन दर्शन का प्रभाव भी अपने परिवारों में बढ़े। राम जन्मोत्सव को रामोत्सव बनाएं ऐसा समिति के कार्यकर्ता प्रयास करें।

संत सोमारनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन परंपरा में संतों का आगमन गृहस्थ जीवन से ही होता है। हिंदू समाज में परिवार छोटा और संकुचित होता जा रहा है, जो चिंता का विषय है। आयोजन समिति के संयोजक डॉ. बनवारी लाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा राम के प्रति हमारी श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक है। शोभा यात्रा कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं। कार्यकर्ता दिन-रात परिश्रम कर शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करने में लगे हैं और सर्व समाज के लोग भी शोभा यात्रा को लेकर उत्साहित है, जिससे यह शोभायात्रा ऐतिहासिक होगी ऐसा प्रतीत होता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष बृजमोहन सराफ ने उद्बोधन में कहा कि राम के चरित्र को अपने परिवारों में अपनाना जरूरी है। राम के जीवन की सीख प्रत्येक परिवार ग्रहण करे।








Post Comment

Comment List

Latest News