राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, मौजूदा समय में पेट्रोल-डीजल के दाम ना बढ़े तो ज्यादा बड़ी खबर
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए मोदी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया कि मोदी सरकार के विकास का ये हाल है कि अगर किसी दिन पेट्रोल-डीजल के दाम ना बढ़ें तो ज्यादा बड़ी खबर बन जाती है।
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गई है, जबकि डीजल की कीमत भी शतक के करीब पहुंच गई है। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी लगातार इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक बार फिर तंज कसते हुए कहा कि कि मौजूदा समय में अगर किसी दिन पेट्रोल-डीजल के कीमत नहीं बढ़े तो खबर है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए मोदी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया कि मोदी सरकार के विकास का ये हाल है कि अगर किसी दिन पेट्रोल-डीजल के दाम ना बढ़े तो ज्यादा बड़ी खबर बन जाती है। बता दें कि तेल कंपनियों ने एक दिन कीमतें स्थिर रखने के बाद शुक्रवार को फिर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। देश के 4 बड़े महानगरों में पेट्रोल 27 पैसे तक और डीजल 30 पैसे तक महंगा हुआ है।
Comment List