कुशीनगर जिले में गंडक नदी में नान हादसा, मजदूरों से भरी नाव पलटी, दस डूबे, तीन की मौत

सात को बचा लिया गया जबकि तीन अन्य की मौत

कुशीनगर जिले में गंडक नदी में नान हादसा,  मजदूरों से भरी नाव पलटी, दस डूबे, तीन की मौत

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ एक घंटे की कड़ी के मशक्कत के बाद तीनों महिलाओं के शव बरामद कर लिये।

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार को सुबह गंडक नदी में महिला मजदूरों से भरी एक नाव पलटने के कारण उसमें सवार नौ महिलाओं समेत 10 लोग डूब गये। इनमें से सात को बचा लिया गया जबकि तीन अन्य की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने पर राहत एवं बचाव कार्य के लिये तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया। इस बीच मछुआरों ने सात लोगों को नदी से सुरक्षित निकाल लिया, जबकि तीन महिलाओं कोई पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ एक घंटे की कड़ी के मशक्कत के बाद तीनों महिलाओं के शव बरामद कर लिये।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव पर सवार होकर महिला मजदूर नदी के उस पार गेहूं की कटाई करने जा रहीं थीं। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी एस राजङ्क्षलगम, एसपी सचिन्द्र पटेल, विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। गांव के लोगों ने बताया कि मृतकों में दो महिलायें एक ही परिवार की सदस्य थीं। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं।

कुशीनगर में नाव हादसे पर योगी ने जतायी संवेदना
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जनपद कुशीनगर में एक नाव के नदी में डूबने से तीन महिलाओं की मौत होने पर शोक प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार योगी ने इस नाव हादसे में हुई जनहानि को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

 गौरतलब है कि कुशीनगर में नौ महिला मजदूरों को नदी के उस पार लेकर जा रही नाव के डूबने के कारण तीन महिलाओं की मौत हो गयी और नाविक एवं छह महिलाओं को बचा लिया गया। ये महिला मजदूर गेहूं की फसल काटने के लिये नाव पर सवार होकर नदी के उस पार जा रही थीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी