आंध्र प्रदेश में फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत

फैक्ट्री के यूनिट-4 में एक रिएक्टर में विस्फोट हुआ

आंध्र प्रदेश में फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में कृष्णा जिले के मुसुनुरु गांव में एक रसायन फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 6 छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि 12 घायल हो गये।

एलुरु। आंध्र प्रदेश में कृष्णा जिले के मुसुनुरु गांव में एक रसायन फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 6 छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि 12 घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि मध्यरात्रि के बाद पोरस प्राइवेट लिमिटेड नामक रसायन फैक्ट्री के यूनिट-4 में एक रिएक्टर में विस्फोट हुआ, जिसकी लपटें चारों तरफ फैल गयी। ड्यूटी पर मौजूद पांच कर्मचारियों की जलकर मौत हो गयी, जबकि एक कर्मचारी की अस्पताल जाते हुए मौत हो गयी। घायल कर्मियों में से चार की हालत खराब है।

घायलों को नुजविद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें विजयवाड़ा स्थानांतरित कर दिया गया। दमकल की गाड़ियों ने आग पर नियंत्रण किया। दवा बनाने में दवा कंपनियों द्वारा उपयोग किया जाने वाला रासायनिक पदार्थ पोरस कंपनी में निर्मित होता है। कलक्टर प्रसन्ना वेंकटेश, पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा और सांसद कोटागिरी ने स्थिति की समीक्षा की। इस बीच मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को 255 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

Post Comment

Comment List

Latest News