भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा

कई मार्गों पर हुआ शोभायात्रा का स्वागत

भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा

शहर में गुरूवार को भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को विभिन्न जगहों पर जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। शोभायात्रा शहर के क ई मार्गों से होकर निकली।

जोधपुर। शहर में गुरूवार को भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को विभिन्न जगहों पर जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। शोभायात्रा शहर के क ई मार्गों से होकर निकली।

 

शहर में गुरूवार को भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को आकर्षक झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा सुबह पूजा अर्चना के बाद फतेहपोल से प्रारंभ होकर नवचौकिया, जालोरीगेट, स्टेशन रोड, सोजतीगेट, महावीर मार्केट, त्रिपोलिया बाजार होते हुए दोपहर जूनी धानमण्डी स्थित भगवान महावीर स्वामी के मंदिर पर विसर्जित होगी। शोभायात्रा के माध्यम से भगवान महावीर के अहिंसा-करुणा का संदेश घर-घर पहुंचाया जा रहा है। ।


विभिन्न स्थानों से सौ झांकिया हुई शामिल :
महावीर जैन नवयुवक मण्डल और भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा को विधायक मनीषा पंवार सहित अन्य गणमान्य समाजसेवियों ने रवाना किया। शोभा यात्रा में 24 तीर्थंकर और उनके आदर्शो से सम्बन्धित 100 से अधिक झांकियां शामिल हुईं। मुख्य शोभा यात्रा के अलावा भैरुबाग जैन तीर्थ, भूधर जैन कला मंच, जेपीपी, जैन रत्न आध्यात्मिक संस्कार केंद्र, महावीर जैन सांस्कृतिक कला मंच, तेरापंथ युवक परिषद, वीर प्रभु मण्डल, ओसवाल समाज, आदेश्वर युवा मण्डल, महावीर युवा संघ, महावीर जैन समाज संस्थान, दिगंबर महिला महासमिति, महिला मण्डल सहित अनेक संस्थाओं की उप शोभा यात्राएं जालोरीगेट और सोजतीगेट पर मुख्य शोभा यात्रा में सम्मिलित होनी है।

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत