IPL में दूसरा न्यूनतम ओवर रेट उल्लंघन, मुंबई इंडियंस पर लगा जुर्माना

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख रुपए का जुर्माना

IPL में दूसरा न्यूनतम ओवर रेट उल्लंघन,  मुंबई इंडियंस पर लगा जुर्माना

प्लेइंग इलेवन (एकादश) के बाकी सदस्यों पर छह लाख रुपए का जुर्माना

पुणे। मुंबई इंडियस की जीत का स्वाद का जायका थोड़ा हल्का हुआ है। पांच बार की आईपीएल विजेता टीम मुंबई इंडियंस (एमआई) पर बुधवार को यहां पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 2022 आईपीएल के 23वें मैच के दौरान धीमे ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। मुंबई इंडियंस इस मैच में पंजाब किंग्स से 12 रन से हार गया था। मौजूदा आईपीएल में यह उसकी लगातार पांचवीं हार है। आईपीएल की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया और प्लेइंग इलेवन (एकादश) के बाकी सदस्यों पर छह लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि  यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर रेट उल्लंघन से संबंधित मुंबई का सीजन का दूसरा उल्लंघन है। इससे पहले टूर्नामेंट में रोहित पर 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने पहले मैच के दौरान धीमे ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया था, चूंकि तब वह टीम का सीजन का पहला उल्लंघन था, इसलिए रोहित पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

Post Comment

Comment List

Latest News