फिल्म द दिल्ली फाइल्स पर काम किया शुरू : अग्निहोत्री
सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं
बॉलीवुड फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निदेशक विवेक अग्निहोत्री ने संकेत दिया कि उन्होंने नई फिल्म पर काम करना शुरू किया है और उनकी आने वाली फिल्म दिल्ली पर आधारित द दिल्ली फाइल्स हो सकती है।
मुंबई। बॉलीवुड फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निदेशक विवेक अग्निहोत्री ने संकेत दिया कि उन्होंने नई फिल्म पर काम करना शुरू किया है और उनकी आने वाली फिल्म दिल्ली पर आधारित द दिल्ली फाइल्स हो सकती है। विवेक ने कई ट्वीट कर कहा कि मैं द कश्मीर फाइल्स में सहयोग करने के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।
हम सभी ने पिछले चार साल से इस फिल्म पर ईमानदारी से कड़ी मेहनत की थी और कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय और उनके नरसंहार के बारे में लोगों को बताना बहुत महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा कि अब मैंने एक नई फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है, जो द दिल्ली फाइल्स है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग
24 Apr 2024 18:00:33
गहलोत केवल लोगो को यूज करते और काम निकलने के बाद उसका हाल भी नहीं पूछते है। फोन टैपिंग के...
Comment List