गुएन त्रोंग ने मोदी से की चर्चा

राजनयिक संबंधों की स्थापना की एक-दूसरे की बधाई दी

गुएन त्रोंग ने मोदी से की चर्चा

वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुएन फू त्रोंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा की, जिसमें दोनों नेताओं ने दक्षिण चीन सागर की स्थिति की समीक्षा की और द्विपक्षीय रक्षा साझीदारी बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

नई दिल्ली। वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुएन फू त्रोंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा की, जिसमें दोनों नेताओं ने दक्षिण चीन सागर की स्थिति की समीक्षा की और द्विपक्षीय रक्षा साझीदारी बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं ने भारत और वियतनाम के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की एक-दूसरे की बधाई दी। उन्होंने 2016 में स्थापित भारत वियतनाम समग्र रणनीतिक साझीदारी के तहत दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग में प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

मोदी ने भारत की एक्ट ईस्ट नीति में वियतनाम को एक प्रमुख एवं महत्वपूर्ण स्तंभ बताया तथा हमारे द्विपक्षीय संबंधों के आयामों में विस्तार करने और वर्तमान में सहयोग की परियोजनाओं में त्वरित प्रगति के लिए काम करने पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के बाजार में भारत के फार्मास्यूटिकल्स और कृषि उत्पादों को अधिक पहुंच देने का भी अनुरोध किया। मोदी ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपर्कों को रेखांकित किया और वियतनाम में चाम भग्नावशेषों के जीर्णोद्धार में भारत की भूमिका पर संतोष प्रकट किया। दोनों नेताओं ने भारत और वियतनाम के बीच रक्षा साझीदारी बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की। उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध और दक्षिण चीन सागर की स्थिति सहित समान हितों से जुड़े विभिन्न वैश्विक एवं क्षेत्रीय मामलों पर भी विचार-विमर्श किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर
पिछले दो दिन से प्रदेश में चल रहा आंधी-बारिश का दौर आज थम जाएगा। अब अगले दो दिन आज और...
कांग्रेस ओबीसी विभाग के नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा
Congress List : झारखंड की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, गोड्डा से दीपिका सिंह मैदान में
गहलोत कल बाड़मेर-जैसलमेर, नागौर और सीकर लोकसभा क्षेत्रों में करेंगे प्रचार
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस मुख्यालय में औपचारिक कार्यक्रम
अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में आतंकवादियों की तरह हो रहा है व्यवहार : संजय सिंह
बिना किसी भेदभाव के मोदी सरकार ने 80 करोड़ देशवासियों को दिया मुफ्त राशन: मुख्यमंत्री