संत शिरोमणि पीपाजी महाराज की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा 

पुष्प वर्षा कर शहर भर में स्वागत सत्कार 

संत शिरोमणि पीपाजी महाराज की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा 

शोभायात्रा का आयोजन श्री समस्त पीपा क्षत्रिय न्याति, ट्रस्ट, जोधपुर के तत्वावधान में किया गया।

जोधपुर। संत शिरोमणि पीपाजी महाराज की 699 वीं जयंती महोत्सव पर शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का विभिन्न मार्गों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया। शोभायात्रा का आयोजन श्री समस्त पीपा क्षत्रिय न्याति, ट्रस्ट, जोधपुर के तत्वावधान में किया गया। 
शोभायात्रा को महापौर कुन्ती देवड़ा, राज्य सभा सांसद राजेंद्र गहलोत, शहर विधायक मनीषा पंवार, पशुधन राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी, उपमहापौर अब्दुल करीम जानी, पार्षद राजेंद्र सिंह टाक, पार्षद अशोक खिंची, पार्षद जानी देवी सुथार, पार्षद कब्बूलाल दैय्या, पार्षद भीमराज राखेचा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल दैय्या, विजय नगर अध्यक्ष हुकमाराम दैय्या, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छावाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 
सचिव नरेश सोलंकी ने बताया कि आराध्यदेव संत पीपा जी महाराज की जयंती के दो दिवसीय कार्यक्रमों की दूसरी कड़ी में शनिवार की सुबह विजय चौक से स्थित श्री पीपाजी महाराज के मन्दिर सहित हनुमान जी की भाखरी मन्दिर सहित मसूरिया बगैची में भक्तों द्वारा पूजा अर्चना के साथ हवन यज्ञादि किए गए। 
इन मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा :
शोभायात्रा विजय चौक से रवाना होकर अजयचौक, उम्मेद चौक, माणक चौक, त्रिपोलिया बाजार, सोजती गेट से मोहनपुरा पुलिया होते हुए रातानाडा स्थित समाज के भवन पर पहुंच कर विसर्जित हुई। मार्गो में विभिन्न लोगों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप, गोगाजी, झांसी की रानी, बाबा रामदेव, भगवान कृष्ण, ब्रह्मा विष्णु महेश, राम सीता लक्ष्मण, राम दरबार , राधा कृष्ण, लव कुश, कृष्ण अर्जुन , जाट जाटनी,राजा रानी, विष्णु लक्ष्मी नारद, शिव परिवार, टेलरिंग शाप की झांकियां लोगों का मन मोहा।

 
 
Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News