गहलोत बोले..... हम सब भारतीयों को भाजपा-RSS की आपस में लड़ाने की साजिश को समझना होगा

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने अपने आर्टिकल में आज के भारत की परिस्थितियों को बताया है।

गहलोत बोले..... हम सब भारतीयों को भाजपा-RSS की आपस में लड़ाने की साजिश को समझना होगा

विभाजनकारी शक्तियों को जवाब देना होगा: गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हम सब भारतीयों को भाजपा-RSS की आपस में लड़ाने की साजिश को समझना होगा और इन विभाजनकारी शक्तियों को जवाब देना होगा।

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने अपने आर्टिकल में आज के भारत की परिस्थितियों को बताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित  आर्टिकल भी शेयर किया है। इस आर्टिकल में  लिखा गया है कि क्या भारत को स्थायी रूप से ध्रुवीकरण की स्थिति में रहना पड़ेगा सत्तारूढ़ पार्टी स्पष्ट रूप से चाहती है की भारत के नागरिक इस बात में विश्वास करें कि ऐसा वातावरण उनके हित में हैं। बात चाहे पोशाक की हो, भोजन की हो, धार्मिक विश्वास की हो, त्योहागे अथवा भाषा की हो, भारतीय लोगों को एक-दूसरे से लड़ाया जा रहा है तथा लोगों के बीच विवाद उत्पन्न करने वाली ताकतों को खुले तौर पर एवं गुपचुप तरीके से प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

देश के प्राचीन और समकालीन इतिहास की इस तरह से व्याख्या की जा रही है ताकि लोगों के बीच प्रतिशोध, पूर्वाग्रह और आपसी दुश्मनी पैदा हो सके। यह कितनी हास्यास्पद बात है कि देश के नये और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में संसाधनों का उपयोग करने तथा युवाओं को उत्पादक कार्यों में लगाने की बजाय हमारे काल्पनिक भूतकाल के आधार पर वर्तमान को नया स्वरूप देने के प्रयासों में समय और मूल्यवान सम्पत्तियों को खपाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री भारत की विविधताओं को स्वीकार करने की बात तो बहुत करते हैं किन्तु कटु सत्य यह है कि वर्तमान सरकार के तहत देश की समृद्ध विविधताओं और सदियों पुराने हमारे समाज को विभाजित किया जा रहा है और आपसी मतभेदों को गहग किया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग