अमेरिका में एक मॉल में फायरिंग

गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए

अमेरिका में एक मॉल में फायरिंग

अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के कोलंबिया शहर में एक मॉल में हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए। कोलंबिया पुलिस विभाग ने इसकी जानकारी दी।

वाशिंगटन। अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के कोलंबिया शहर में एक मॉल में हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए। कोलंबिया पुलिस विभाग ने इसकी जानकारी दी। पुलिस प्रमुख विलियम स्किप होलब्रुक ने कहा कि गोलीबारी में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन दस लोग गोलियों की चपेट में आ गए, जबकि भगदड़ के दौरान दो अन्य घायल हो गए।

होलब्रुक ने कहा कि दो घायलों की स्थिति नाजुक है। पुलिस प्रमुख ने बताया कि मॉल में तीन लोगों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हुई। तीनों को हिरासत में ले लिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News