नाटो में शामिल होने के लिए जेलेंस्की ने किया था इंकार : रूस
चर्चा करने के लिए अपनी कथित तत्परता व्यक्त की थी
रूस की संसद के निचले सदन के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने हाल ही में क्रीमिया मुद्दे पर चर्चा करने के लिए अपनी कथित तत्परता व्यक्त की थी और नाटो में शामिल होने से इंकार किया था, लेकिन इसके पीछे उनका उद्देश्य नाटो से सैन्य सहायता के लिए कुछ समय हासिल करना था।
मॉस्को। रूस की संसद के निचले सदन के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने हाल ही में क्रीमिया मुद्दे पर चर्चा करने के लिए अपनी कथित तत्परता व्यक्त की थी और नाटो में शामिल होने से इंकार किया था, लेकिन इसके पीछे उनका उद्देश्य नाटो से सैन्य सहायता के लिए कुछ समय हासिल करना था।
वोलोदिन ने कहा कि राष्ट्रपति जेलेंस्की सैन्य सहायता के लिए नाटो की ओर रुख करते हुए समय प्राप्त करना चाहते है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना पहले ही अपने 23,367 साथियों को खो चुकी है और मारियुपोल में 1,464 यूक्रेनी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया।
Comment List