प्रदेश में गर्मी का सितम जारी

तापमान 42 डिग्री के पार दर्ज किया गया

प्रदेश में गर्मी का सितम जारी

प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। इसके चलते अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 42 डिग्री के पार दर्ज किया गया। रात जयपुर में इस सीजन की 30.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात रही।

जयपुर। प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। इसके चलते अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 42 डिग्री के पार दर्ज किया गया। रात जयपुर में इस सीजन की 30.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात रही। तीन शहरों का पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा] जिनमें धौलपुर 44.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं चूरू में 44 डिग्री और करौली में 44.2 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में भी दिन का तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे क्या रहेगा मौसम
मौसम केन्द्र ने सीकर, झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, गंगानगर समेत उत्तर-पश्चिमी बेल्ट में धूलभरी आंधी चलने की फिर चेतावनी जारी की है। इन एरिया में मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवा चलने और कहीं-कहीं हल्के बादल छाने का अलर्ट जारी किया है।

कहां कितना रहा तापमान

अजमेर में अधिकतम तापमान 41.1, डबोक 40.4, बाड़मेर 42.9, जैसलमेर 42, जोधपुर 41.6, बीकानेर 42.6 और गंगानगर में 43.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Read More विज्ञान संकाय ही नही, विद्यार्थियों के डॉक्टर बनने का सपना कैसे होगा साकार

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत