प्लेसिस और हेजलवुड के दम पर जीते बेंगलुरु के चैलेंजर्स

लखनऊ को 18 रन से हराया

 प्लेसिस और हेजलवुड के दम पर जीते बेंगलुरु के चैलेंजर्स

लखनऊ को आखिरी ओवर में 31 रन चाहिए थे और मैच बेंगलुरु की झोली में जा चुका था।

मुम्बई। सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस (96) की कप्तानी पारी और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (25 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट््स को मंगलवार को 18 रन से हरा दिया।   बेंगलुरु ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 181 रन बनाये जबकि लखनऊ की टीम आठ विकेट पर 163 रन ही बना सकी। बेंगलुरु की सात मैचों में यह पांचवीं जीत है और वह तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि लखनऊ की टीम सात मैचों में तीसरी हार के साथ चौथे स्थान पर है।  लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने तीसरे ही ओवर में क्विंटन डी कॉक को गंवाया। जोश हेजलवुड ने डी कॉक को निपटाने के बाद मनीष पांडेय को 33 के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। कप्तान लोकेश राहुल और  क्रुणाल पांड्या ने तीसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े। राहुल 24 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए।  

स्कोर बोर्ड:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु :    रन गेंद 4 6
अनुज को. राहुल बो. चमीरा  4 5 1 0
प्लेसिस को. स्टोइनिस बो. होल्डर   96 64 11 2
कोहली को . हुडा बो.चमीरा   0 1 0 0
मैक्सवेल को. होल्डर बो. क्रूणाल    23 11 3 1
प्रभुदेसाई को. क्रूणाल बो. होल्डर    10 9 0 1
शाहबाज रन आउट    26 22 1 0
कार्तिक अविजित 13 8 0 1
हर्षल अविजित    0    1    0    0 0 1 0 0
अतिरिक्त :     9
कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 181 रन।
विकेट पतन : 1-7 (अनुज), 2-7 (कोहली), 3-44 (मैक्सवेल), 4-62 (प्रभुदेसाई), 5-132 (शाहबाज), 6-181 (प्लेसिस).
गेंदबाजी : चमीरा 3-0-31-2, आवेश 4-0-33-0, कू्रणाल 4-0-29-1, विश्नोई 4-0-47-0, होल्डर 4-0-25-2, स्टोइनिस 1-0-14-0.
स्कोर बोर्ड:
लखनऊ सुपर जायंट्स :     रन गेंद 4 6
डीकोक को. मैक्सवेल बो. हेलवुड    3 5 0 0
राहुल को. कार्तिक बो. हर्षल   30 24 3 1
मनीष को. हर्षल बो. हेजलवुड   6 8 1 0
कू्रणाल को. शाहबाज बो. मैक्सवेल  42 28 5 2
हुडा को. प्रभुदेसाई बो. सिराज   13 14 1 0
बदोनी को. कार्तिक बो. हेजलवुड    13 13 2 0
स्टोइनिस बो. हेजलवुड    24 15 2 1
होल्डर को. सिराज बो. हर्षल    16 8 0 2
चमीरा अविजित    1 3 0 0
विश्नोई अविजित    0 1 0 0
अतिरिक्त :     15
कुल : 20 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन।
विकेट पतन : 1-17 (डीकोक), 2-33 (मनीष), 3-64 (राहुल), 4-100 (हुडा), 5-108 (कू्रणाल), 6-135 (बदोनी), 7-148 (स्टोइनिस), 8-163 (होल्डर).
गेंदबाजी : सिराज 4-0-31-1, मैक्सवेल 2-0-11-1, हेजलवुड  4-0-25-4, शाहबाज 4-0-25-0, हर्षल 4-0-47-2, हसारंगा 2-0-20-0.
प्लेयर आॅफ द मैच : फाफ डु प्लेसिस (आरसीबी)

हेजलवुड ने झटके चार विकेट
लखनऊ को आखिरी ओवर में 31 रन चाहिए थे और मैच बेंगलुरु की झोली में जा चुका था। डैथ ओवरों में लखनऊ की बल्लेबाजी दबाव में दम तोड़ गई। हेजलवुड ने 25 रन देकर चार विकेट झटके। बेंगलुरु 10 अंकों के साथ अंक तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर आ गई है बेंगलुरु की टीम को  हालांकि अभी अपना नेट रन रेट देखना होगा। लेकिन यह एक अच्छा टीम प्रयास था। जहां पहले फाफ ने जादू बिखेरा, वहीं हेजलवुड ने दिखाया कि वह क्यों वर्तमान समय के सर्वश्रेष्ठ टी-20 गेंदबाजों में से एक हैं।

आईपीएल   अंक तालिका
टीम    मैच    जीते    हारे    अंक   रन रेट
गुजरात टाइटंस     6 5 1 10 +0.395
आरसीबी    7 5 2 10 +0.251
राजस्थान रॉयल्स       6 4 2 8 +0.380
लखनऊ जायंट्स   7 4 3 8 +0.124
हैदराबाद   6 4 2 8 -0.077
केकेआर    7 3 4 6 +0.160
पंजाब किंग्स      6 3 3 6 +0.109
दिल्ली कैपिटल्स   5 2 3 4 +0.219
सीएसके    6    1    5    2    6 1 5 2 -0.638
मुंबई इंडियंस    6    0    6    0   6 0 6 0 -1.048








Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित