अशोक गहलोत ने मोदी से किया जल जीवन मिशन की समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध

ल जीवन मिशन की गति काफी धीमी रही

अशोक गहलोत ने मोदी से किया जल जीवन मिशन की समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जनहित में जल जीवन मिशन को पूरा करने की समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जनहित में जल जीवन मिशन को पूरा करने की समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है। गहलोत ने कहा कि मिशन के शुरुआती दिनों में कोरोना के चलते लॉकडाउन के कारण जल जीवन मिशन की गति काफी धीमी रही। 2021 में भी कोविडजन्य परिस्थितियों के कारण मिशन के कार्य आंशिक रूप से बाधित रहे।

देश में चल रहे मिशन के कार्यो के कारण परियोजना की मांग में काफी वृद्धि हुई है। विशेष रूप से स्टील, डीआई एवं एचडीपीई पाइपों की मांग तेज हुई है। इसके परिणामस्वरूप घटकों की आपूर्ति में अस्थिरता आई है, इस कारण से भी जल जीवन मिशन की परियोजनाओं की प्रगति धीमी हुई है। राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में सबसे बड़ा राज्य है और यहां अतिविषम भौगोलिक परिस्थिति एवं छितराई हुई बसावट है। इस कारण लक्ष्य को हासिल करना और भी चुनौतीपूर्ण है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग