दिल्ली ने पंजाब को नौ विकेट से रौंदा

पंजाब को 115 रन पर रोका , गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की

दिल्ली ने पंजाब को नौ विकेट से रौंदा

दिल्ली ने किया रन रेट में सुधार

मुम्बई। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने गेंदबाजों  के शानदार प्रदर्शन और सलामी बल्लेबाजों डेविड वार्नर और पृथ्वी  शॉ की जबरदस्त बल्लेबाजी से पंजाब किंग्स को आईपीएल मुकाबले में बुधवार को नौ विकेट से पीटकर सत्र में अपनी तीसरी जीत दर्ज की और साथ ही अपने रन रेट में भी उल्लेखनीय सुधार कर लिया।

पंजाब को 115 रन पर रोका
दिल्ली ने पंजाब को  इस सत्र में 20 ओवर में उसके सबसे कम 115 रन के स्कोर पर रोक दिया और 10.3 ओवर में एक विकेट पर 119 का स्कोर बनाकर 57 गेंद शेष रहते नौ विकेट से बड़ी जीत हासिल कर ली। दिल्ली का नेट रन रेट प्लस 0.942 पहुंच गया है और वह तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है।

वार्नर-पृथ्वी ने जोड़े 83 रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए वार्नर और पृथ्वी ने 83 रन की जोरदार शुरुआत की। दोनों ने मनमाने अंदाज में बॉउंड्री लगायीं। पृथ्वी 20 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। वार्नर  ने 39 गेंदों में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 60 रन बनाये। सरफराज  खान 12 रन पर नाबाद रहे।  गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद विस्फोटक बल्लेबाजी कर दिल्ली कैपिटल्स ने साढे 9 ओवर शेष रहते पंजाब किंग्स को 9 विकेट से रौंद दिया।  दिल्ली के गेंदबाजों ने सामूहिक प्रयास से पंजाब को बहुत ही कम स्कोर पर रोका और फिर उसे पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर की आतिशी पारियों से आसानी से पा लिया। वॉर्नर ने वापिस जाते वक्त पुष्पा का सिग्नेचर स्टेप भी किया। मैं झुकेगा नहीं। दिल्ली के लिए यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उनके कैंप में कोविड का साया मंडरा रहा है और कुछ खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफÞ के सदस्य उपलब्ध नहीं थे। कुलदीप यादव को 24 रन पर दो विकेट की शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर आॅफ द मैच का पुरस्कार मिला।  

गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सही फैसला किया। खलील अहमद , ललित यादव, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लेकर पंजाब के बल्लेबाजों को मैच में टिकने नहीं दिया। पंजाब की तरफ से विकेटकीपर जितेश शर्मा ने 23 गेंदों में पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 32 रन बनाये जबकि कप्तान मयंक अग्रवाल ने 15 गेंदों में चार चौकों के सहारे 24 रन बनाये।

Read More IPL 2024 में छक्के जड़ने में हैदराबाद के हैनरिक क्लासेन और चौकों में विराट कोहली हैं अव्वल

स्कोर बोर्ड:

पंजाब किंग्स :   
रन गेंद 4 6
मयंक बो. मुस्तफिजुर रहमान   24 15 4 0
धवन को. पंत बो. ललित    9 10 1 0
बेयरस्टो को. रहमान बो. खलील   9 8 2 0
लिविंग्स्टन स्ट.पंत बो. अक्षर   2 3 0 0
जितेश पगबाधा बो. अक्षर    32 23 5 0
शाहरुख को. पंत बो. खलील   12 20 0 0
रबादा बो. कुलदीप    2 6 0 0
नाथन बो. कुलदीप  0 2 0 0
राहुल को. पॉवेल बो. ललित   12 12 1 1
अर्शदीप रनआउट   9 17 2 0
वैभव अविजित   2 4 0 0
अतिरिक्त :     2
कुल : 20 ओवर में 10 विकेट पर 115 रन।
विकेट पतन : 1-33 (धवन), 2-35 (मयंक), 3-46 (लिविंग्स्टन), 4-54 (बेयरस्टो), 5-85 (जितेश), 6-90 (रबादा), 7-90 (नाथन), 8-92 (शाहरुख), 9-109 (राहुल चाहर), 10-115 (अर्शदीप).
गेंदबाजी : ठाकुर 2-0-20-0, खलील 4-0-21-2, ललित 2-0-11-2, मुस्तफिजुर रहमान 4-0-28-1, अक्षर 4-0-10-2, कुलदीप 4-0-24-2.
दिल्ली कैपिटल्स:     रन    गेंद    4    6
स्कोर बोर्ड:
दिल्ली कैपिटल्स: रन गेंद 4 6
पृथ्वी को. नाथन बो. राहुल    41 20 7 1
वार्नर अविजित  60 30 10 1
सरफराज अविजित    12 13 1 0
अतिरिक्त :     6
कुल : 10.3 ओवर में 1 विकेट पर 119 रन।
विकेट पतन : 83-1 (पृथ्वी).
गेंदबाजी : वैभव 2-0-31-0, रबादा 3-0-35-0, अर्शदीप 1-0-17-0, नाथन 2-0-15-0, राहुल चाहर 2.3-0-21-1.प्लेयर ऑफ द मैच : कुलदीप यादव (दिल्ली कैपिटल्स)
आईपीएल अंक तालिका
टीम    मैच   जीते    हारे    अंक   रन रेट

गुजरात टाइटंस       
6 5 1 10 +0.395
आरसीबी      7 5 2 10 +0.251
राजस्थान रॉयल्स    6 4 2 8 +0.380
लखनऊ जायंट्स       7 4 3 8 +0.124
हैदराबाद   6 4 2 8 -0.077
दिल्ली कैपिटल्स   6 3 3 6 +0.942
केकेआर  7 3 4 6 +0.160
पंजाब किंग्स     7 3 4 6 -0.562
सीएसके   6 1 5 2 -0.638
मुंबई इंडियंस       6 0 6 0 -1.048












Read More चोटिल शिखर धवन आईपीएल से 7 दिनों के लिए बाहर

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित